फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushant Singh Rajput Case: Ncb Says Evidence Of Drugs Connection Of Showik Chakraborty Brother Of Rhea Chakraborty

Showik Chakraborty News: गिरफ्तार ड्रग डीलरों से रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक का था कनेक्शन: एनसीबी

Thu, 03 Sep 2020 03:25 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Sep 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case: Ncb Says Evidence Of Drugs Connection Of Showik Chakraborty Brother Of Rhea Chakraborty
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सीबीआई जांच का गुरुवार यानी आज 14वां दिन है। सीबीआई लगातार तीसरे दिन गुरुवार को भी रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। इसके लिए वे डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंच चुके हैं। वहीं, ड्रग्स कनेक्शन में गिरफ्तार जैद विलात्रा को कोर्ट में पेश किया गया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कोर्ट से 10 दिन की रिमांड मांगी। जिसे बाद कोर्ट ने जैद को नौ सितंबर तक रिमांड में भेज दिया। गौरतलब है कि एक सितंबर को एनसीबी ने मुंबई से जैद विलात्रा को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में एनसीबी को मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती का ड्रग्स कनेक्शन मिला था। जैद से पूछताछ में पता चला कि वो अब्दुल बासित परिहार और सूर्यदीप मल्होत्रा के संपर्क में था। ये दोनों शोविक चक्रवर्ती के संपर्क में थे। एनसीबी ने इन दोनों के साथ शोविक की बातचीत को पुख्ता करते हुए कहा कि इनके चैट्स मिले हैं।
विज्ञापन



एनसीबी ने अब्दुल बासित परिहार को भी गिरफ्तार कर लिया है। एनसीबी के सूत्रों को मुताबिक बासित और जैद का संबंध सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के सहयोगी सैमुअल मिरांडा से भी रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच और पूछताछ में यह सामने आया है कि रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती के कहने पर सैमुअल ने जैद से ड्रग्स खरीदा था। शोविक ने बीते 17 मार्च को सैमुअल को जैद का मोबाइल नंबर भेजा था। तब पहली बार सैमुअल ने जैद से संपर्क किया था। सैमुअल ने बासित का हवाला देकर तीन बार जैद को फोन किया था।

जैद ने 10 हजार रुपये लेकर सैमुअल को पांच ग्राम ड्रग्स दिया था। मोबाइल कनेक्शन से पता चला है कि जैद और सैमुअल 17 मार्च को एक ही लोकेशन पर थे। एनसीबी ने प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) की सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की।

सूत्रों के मुताबिक ईडी ने एनसीबी से कहा था कि सुशांत के ड्रग्स लेने, उसकी खरीद और परिवहन संबंधी विभिन्न चैट्स सामने आए हैं। उचित प्रक्रिया और सबूतों को रिकॉर्ड पर लेने के बाद जैद को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 9.55 लाख रुपये, 2081 डॉलर विदेशी मुद्रा, 180 ब्रिटिश पाउंड और 15 दरहम बरामद किए गए। पूछताछ में जैद ने स्वीकार किया कि वह ड्रग्स के धंधे से जुड़ा है। वह बांद्रा में एक खाने की दुकान चलाता है। लॉकडाउन के बाद से ही उसकी कमाई नहीं हो पा रही है। पहले वह ड्रग्स से अच्छी खासी रकम कमाता था। जैद से पूछताछ के आधार पर बासित को जांच में शामिल किया गया था। 

इससे पहले एनसीबी ने 27 और 28 अगस्त को मामले में ड्रग डीलर अब्बास लखानी और कर्ण अरोड़ा को भी गिरफ्तार किया था। उनके पास से गांजा भी बरामद किया गया था।

रिया के पिता को ड्रग्स लेने की थी जानकारी

सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी के वकील अशोक सरावगी ने कहा कि 'रिया और शोविक के ड्रग्स लेने की जानकारी उनके पिता इंद्रजीत को है। वे अच्छी तरह से जानते थे कि उनकी संतानें क्या कर रही हैं। उधर, सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा कि मामले में झूठी खबर चलाई तो वे एक्शन लेंगे। कोई फिल्म, सीरियल या किताब सुशांत के पिता की सहमति के बिना आई तो उस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed