{"_id":"5f793e3f8ebc3e9b946f4bfd","slug":"sushant-singh-rajput-case-mumbai-police-commissioner-statement-on-aiims-report-said-we-still-stand-on-our-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशांत मामले में एम्स की रिपोर्ट पर मुंबई पुलिस आयुक्त का बयान, हम अपने रुख पर कायम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुशांत मामले में एम्स की रिपोर्ट पर मुंबई पुलिस आयुक्त का बयान, हम अपने रुख पर कायम
Sun, 04 Oct 2020 08:45 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 04 Oct 2020 08:45 AM IST
विज्ञापन
परमबीर सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में एम्स की रिपोर्ट को लेकर मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस अपनी जांच के नतीजों पर कायम है। दरअसल, एम्स की रिपोर्ट में सुशांत सिंह मामले में हत्या का कोई सबूत नहीं मिला है।
विज्ञापन
परमबीर सिंह ने कहा कि कुछ लोगों ने अपने 'निजी स्वार्थों' के चलते जांच के बारे में बिना कुछ जाने-समझे मुंबई पुलिस को निशाना बनाया। गौरतलब है कि एम्स के मेडिकल बोर्ड ने शनिवार को कहा कि राजपूत की मौत आत्महत्या से हुई और यह हत्या का मामला नहीं है।
विज्ञापन
इस खबर पर सिंह ने कहा कि शहर पुलिस की जांच पेशेवर थी और पोस्टमॉर्टम करने वाले शहर के कूपर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी अपना काम बखूबी किया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि हम सभी एम्स के इन निष्कर्षों से सहमत हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 सितंबर को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगा ली थी, जिसके बाद उनकी मौत पर बने संशय को लेकर कई आवाजें उठी।
विज्ञापन
बिहार में सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और मांग की थी कि इस मामले की सीबीआई जांच हो। हालांकि बाद में सीबीआई जांच का फैसला लिया और अब एम्स की रिपोर्ट आने के बाद सुशांत सिंह राजपूत का मामला सुलझता हुआ नजर आ रहा है।