फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sushant singh case randeep surjewala question sandeep singh and bjp relation ask cbi to probe this matter

सुशांत मामला: फिल्म निर्माता संदीप के बहाने कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कहा- बताएं क्या है कनेक्शन

Sun, 30 Aug 2020 02:56 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 30 Aug 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
sushant singh case randeep surjewala question sandeep singh and bjp relation ask cbi to probe this matter
अभिषेक मनु सिंघवी (फााइल फोटो)

फिल्म निर्माता संजय सिंह खुद को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का दोस्त होने का दावा करते हैं। वहीं कांग्रेस लगातार भाजपा और संजय सिंह के बीच रिश्ता होने की बात उठा रही है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ उनकी तस्वीर वायरल हो चुकी है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने संदीप के बहाने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा है कि आखिर सिंह को कौन बचा रहा है? 

विज्ञापन


भाजपा के खास हैं संदीप सिंह: सिंघवी
रविवार को सिंघवी ने कहा, 'संदीप सिंह ने कई बार दावा किया है कि वो सुशांत सिंह के निकट मित्र थे। संदीप सिंह ने ही माननीय मोदी जी की बायोपिक बनाई थी। तो ऐसे में जाहिर है कि संदीप सिंह एक निकटतम, विशेष, प्रिय व्यक्ति हैं। इस फिल्म के पोस्टर्स का लोकार्पण करने तत्कालीन मुख्यमंत्री फडणवीस जी गए थे। तो संदीप सिंह जी आम आदमी नहीं हैं। क्या इन्हीं संदीप सिंह ने पिछले कुछ महीनों में महाराष्ट्र भाजपा कार्यालय में 53 कॉल किए थे? वो किससे सुरक्षा चक्र मांग रहे थे?'
विज्ञापन



सिंघवी ने गडकरी और फडणवीस से पूछे सवाल
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सिंघवी ने सवाल करते हुए कहा, संदीप सिंह एकमात्र फिल्म निर्माता थे, जिनके साथ वाइब्रेंट गुजरात 2019 में 177 करोड़ रुपये का करारनामा हुआ। उनकी कंपनी का नाम- लीजेंड ग्लोबल स्टूडियो है। इसे 2017 में 66 लाख रुपये की हानि, 2018 में 61 लाख रुपये का लाभ, 2019 में चार लाख रुपये की फिर हानि हुई। ये करारनामा कैसे हुआ? क्या इसलिए ये इतनी हलचल हो रही है? मॉरीशस का हल कैसे निकला? संदीप सिंह को बायोपिक कैसे दी गई? संदीप सिंह ने महाराष्ट्र भाजपा कार्यालय में 53 कॉल कैसे किए? कौन है वो आका? माननीय फडणवीस जी, गडकरी जी ये बताएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput Case Live: सुशांत की बहन से पूछताछ करेगी सीबीआई, लगातार तीसरे दिन रिया से सवाल-जवाब

क्या सीबीआई इस रिश्ते की जांच करेगी: सुरजेवाला
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'क्या है ये ‘भाजपाई रिश्ता’? भाजपा कार्यालय में 53 फोन, भारतीय दूतावास प्रायोजित मॉरिशस यात्रा में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़। फिर भी प्रधानमंत्री मोदी पर फिल्म बनाने का जिम्मा, वाइब्रेंट गुजरात में 177 करोड़ का ओमओयू, क्या सीबीआई इस रिश्ते की जांच करेगी?'


बता दें कि संदीप सिंह एक फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने दावा किया था कि वे सुशांत की मौत के बाद उनके घर पहुंचने वाले पहले व्यक्तियों में से एक थे। संदीप सिंह सुशांत और अंकिता लोखंडे के भी दोस्त माने जाते हैं। हाल के दिनों में संदीप अंकिता के साथ नजर आए थे। अभिनेता के अंतिम संस्कार में वे उनकी बहन मीतू सिंह के साथ दिखाई दिए थे। 

कांग्रेस संदीप सिंह के भाजपा के साथ रिश्तों को लेकर सीधा सवाल कर रही है। सचिन सावंत ने शनिवार को दावा किया था कि एक दिसंबर से 23 दिसंबर 2019 के बीच महाराष्ट्र भाजपा के दफ्तर में संदीप सिंह ने 53 बार फोन किया है। उन्होंने पूछा कि वो किससे बात कर रहा था। भाजपा में उसका हैंडलर कौन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed