फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushant Singh Rajput Case News live updates Rhea chakraborty ed supreme court mumbai police bihar police statement

सुशांत केस : रिया से ईडी ने की साढ़े 8 घंटे तक पूछताछ, भाई शौविक का भी बयान दर्ज

Fri, 07 Aug 2020 09:18 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 07 Aug 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case News live updates Rhea chakraborty ed supreme court mumbai police bihar police statement
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी जांच तेज कर दी है। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से मुंबई स्थित ईडी दफ्तर में पूछताछ हुई। पूछताछ करीब साढ़े 8 घंटे तक चली। जांच एजेंसी ने रिया से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की। 

विज्ञापन


वही, रिया के साथ ईडी दफ्तर पहुंचे उनके भाई शौविक से ईडी ने करीब दो घंटे की पूछताछ की। बता दें कि रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये निकालने का आरोप है। दिवंगत अभिनेता के पिता ने रिया पर ये आरोप लगाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी दफ्तर में रिया से पूछताछ 
रिया पर सुशांत के पैसे हड़पने और दिवंगत अभिनेता के खाते से 15 करोड़ रुपये निकालने का आरोप है। इससे पहले उन्होंने जांच एजेंसी के सामने पेश होने से मना किया था। जिसपर ईडी ने कहा था उन्हें आज ही पेश होना होगा।
 


ईडी दफ्तर पहुंची श्रुति मोदी
सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व बिजनेस मैनेजर पूछताछ के लिए मुंबई स्थित ईडी दफ्तर पहुंची।  

ईडी ने सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर और दोस्त को भेजा समन
ईडी ने सुशांत सिंह की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी को आज उनके सामने पेश होने के लिए कहा। इसके अलावा एजेंसी ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को भी कल, 8 अगस्त को पेश होने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें- सुशांत मामला: बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को बीएमसी ने क्वारंटीन से छोड़ा

बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा
बिहार सरकार ने उच्चतम न्यायालय में एक हलफनामा दायर किया है जिसमें कहा गया है कि रिया चक्रवर्ती द्वारा दायर स्थानांतरण याचिका 'गलत और बनाए रखने लायक' नहीं है। हलफनामे में सरकार ने यह भी कहा है कि राज्य सरकार के पास इस मामले की जांच करने का अधिकार क्षेत्र है।

रिया ने ईडी के सामने पेश होने से किया मना
रिया चक्रवर्ती ने ईडी के सामने पेश करने से मना कर दिया है। रिया ने शीर्ष अदालत में चल रही सुनवाई का हवाला देते हुए अपील की है कि तब तक के लिए उनका बयान दर्ज ना किया जाए। रिया को व्हाट्सएप पर ईडी का समन मिला था उन्होंने ईडी को मेल के जरिए इसका जवाब भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed