फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushant Seth accused of murder said that She remember his husband after seeing his son face

Suchana Seth: बेटे की शक्ल बार-बार दिलाती थी पति की याद, क्या इसलिए सूचना ने मामूस को उतारा मौत के घाट?

Thu, 11 Jan 2024 05:08 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 11 Jan 2024 05:08 PM IST
सार

सूचना ने अपने घरवालों और दोस्तों को बताया था कि उसके बेटे की शक्ल भी पिता वेंकट से काफी मिलती थी। ऐसे में उसे बेटे को देखकर पति और अपने टूटे हुए रिश्ते की याद आती थी।

विज्ञापन
Sushant Seth accused of murder said that She remember his husband after seeing his son face
पति से नफरत में बेटे का कत्ल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्टार्टअप कंपनी माइंडफुल एआई की सीईओ और एआई एक्सपर्ट सूचना सेठ अपने ही मासूम बेटे का कत्ल करने के बाद छह दिन की पुलिस हिरासत में हैं। उनके पति भी भारत आ चुके हैं और उन्होंने बुधवार को कर्नाटक पहुंचकर बेटे के पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया।  इस बीच, मां द्वारा बेटे की हत्या के पीछे की एक चौंकाने वाली वजह सामने आई है। कहा जा रहा है कि सूचना का अपने पति से झगड़ा इस कदर बढ़ गया था कि उसे अपने बेटे की शक्ल से भी नफरत हो गई थी। इस कारण उसने बेटे की भी हत्या कर दी ताकि उसे पति की याद न आए। 

विज्ञापन


पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही सूचना- डीजीपी गोवा
इस मामले में पुलिस हिरासत में बंद सूचना से लगातार पूछताछ की जा रही है। गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मेडिकल जांच के साथ-साथ उसका मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन भी किया जाएगा। लेकिन वह जांच में सहयोग नहीं कर रही है। साथ ही उसे देखकर यह नहीं लगता कि बेटे की हत्या को लेकर उसे कोई पश्चाताप है।
विज्ञापन


बेटे की शक्ल देखकर आती थी पति की याद
कहा जा रहा है कि सूचना ने अपने घरवालों और दोस्तों को बताया था कि उसके बेटे की शक्ल भी पिता वेंकट से काफी मिलती थी। ऐसे में उसे बेटे को देखकर पति और अपने टूटे हुए रिश्ते की याद आती थी। ऐसे में अब पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या हत्या करने के पीछे की यही वजह तो नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 बेटे से मिलने के लिए वेंकट ने किया था सूचना को मैसेज
इस बीच, पुलिस सूत्रों में यह भी पता चला है कि बीते रविवार को पति वेंकट ने सूचना से अपने बेटे को लेकर घर आने को कहा था। इस पर सूचना ने कहा था कि वह उससे घर पर नहीं बल्कि किसी सार्वजनिक स्थान पर मिल सकता है। इसके बाद रविवार को वेंकट काफी देर तक इंतजार करता रहा लेकिन जब सूचना की तरफ से कोई फोन या मैसेज नहीं आया तो वह जाकार्ता चला गया। वहीं, सूचना भी इसके बाद बेटे को लेकर गोवा आ गई और एक सर्विस अपार्टमेंट में उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed