Sushant Singh Rajput Case: सुशांत केस में कुछ बड़े लोग शामिल, मुंबई पुलिस आयुक्त व डीसीपी को सस्पेंड किया जाना चाहिए-वकील विकास सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच का आज छठवां दिन है। इस मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। इसमें रिया का ड्रग्स कनेक्शन भी सामने आया है और अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) इसकी जांच करेगा। मामले में संदीप सिंह की भूमिका संदेह के घेरे में है। वे खुद को सुशांत का दोस्त बताते हैं लेकिन उनकी कॉल डिटेल्स से कुछ और ही कहानी सामने आई है। अब इस मामले में सुशांत को प्रतिबंधित दवा दिए जाने का मामला सामने आ रहा है। इसे लेकर सीबीआई के बाद एनसीबी रिया से पूछताछ करेगी। वहीं सीबीआई की टीम कूपर अस्पताल पहुंची है। यहां पढ़ें सभी अपडेट्स..
I think there's something very sinister in this entire episode & it appears that there is involvement of some big people in the case. First thing that should happen is suspension of Mumbai Commissioner of Police and DCP of that area: Vikas Singh, lawyer of Sushant Rajput's father https://t.co/tCsukdAl5g Narcotics Control Bureau registers a case against Rhea Chakraborty and others in #SushantSinghRajput's death https://t.co/oNs6L0KEnE Narcotics Control Bureau registers a case in #SushantSinghRajput's death. pic.twitter.com/PhBj2mZRb6 Let the CBI conduct an investigation. Till the time CBI does not say it, one should not assume anything: Maharashtra Minister Aslam Shaikh on Sushant Singh Rajput's death case pic.twitter.com/45pdZc65o6 Maharashtra: The watchman of #SushantSinghRajput's residence-Mont Blanc Apartment, arrives at the DRDO guest house in Mumbai, where the CBI team investigating the actor's death case is staying. pic.twitter.com/tNkjkeENxb #SushantSinghRajputDeathCase: Central Bureau of Investigation (CBI) team leaves from the DRDO guest house in Santacruz, Mumbai pic.twitter.com/eqJxIw8fQ9 But, now as disclosed by some reports that it was a banned drug. If it's a banned drug then it'll lead to abetment to suicide & murder. There'll be a Narcotics Control Bureau issue too. Scope of proceedings will widen substantially: Vikas Singh, lawyer of Sushant's father. (2/2) https://t.co/VE59AwNLSs
सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और उनके कुक नीरज डीआरडीओ गेस्ट हाउस से रवाना
सीबीआई से पूछताछ के बाद सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और उनके कुक नीरज सिंह डीआरडीओ गेस्ट हाउस से रवाना हो गए हैं।
सुशांत का साथ छोड़ने से पहले हार्ड ड्राइव तोड़ने पर वकील विकास सिंह का बयान
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ पिठानी ने स्वीकार किया कि रिया ने सुशांत का साथ छोड़ने से पहले हार्ड ड्राइव तोड़ डाली थीं। इस पर सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा, अगर ऐसा है तो सुशांत को मारने के लिए साजिश की गई थी। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि इस पूरे प्रकरण में बहुत कुछ भयावह है और ऐसा प्रतीत होता है कि मामले में कुछ बड़े लोगों की संलिप्तता है। सबसे पहले मुंबई पुलिस आयुक्त और उस क्षेत्र के डीसीपी सस्पेंड किया जाना चाहिए।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बुधवार को रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया।
सुशांत केस की जांच करेगा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो करेगा। इस मामले में ब्यूरो ने केस दर्ज कर लिया है।
सीबीआई को जांच करने दीजिए- असलम शेख
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने कहा है कि सीबीआई को जांच करने दीजिए जब तक सीबीआई इस बारे में कुछ नहीं बताती तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता।
डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचा सुशांत के आवास मोंट ब्लैंक अपार्टमेंट का चौकीदार
महाराष्ट्र: सुशांत सिंह राजपूत के आवास मोंट ब्लैंक अपार्टमेंट का चौकीदार मुंबई के डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पहुंचा। यहां सीबीआई की टीम अभिनेता की मौत के मामले की जांच कर रही है।
कूपर अस्पताल पहुंची सीबीआई
सीबीआई की टीम बुधवार दोपहर को कूपर अस्पताल पहुंची। टीम यहां डॉक्टरों से पूछताछ करेगी। बता दें कि इसी अस्पताल में सुशांत के शव का पोस्टमार्टम किया गया था।
सीबीआई के बाद एनसीबी करेगी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ
सुशांत मामले में अब ड्रग एंगल भी सामने आ रहा है। सीबीआई के बाद एनसीबी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी।
सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा- दी जा रही थी प्रतिबंधित दवा
सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा, 'जब सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने एफआईआर दर्ज करवाई, तो एक धारणा थी कि अभिनेता को दवाओं का ओवरडोज दिया जा रहा था, जो अत्यधिक मानसिक संतुलन बिगाड़ सकते हैं। लेकिन अब जैसा कि कुछ रिपोर्टों से पता चला है कि यह एक प्रतिबंधित दवा थी। अगर यह एक प्रतिबंधित दवा है तो इससे आत्महत्या और हत्या तक हो सकती है। इसमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का मामला भी होगा। इससे कार्रवाई की गुंजाइश काफी हद तक बढ़ेगी।'
पूछताछ के लिए गेस्ट हाउस पहुंचे पिठानी
सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं, जहां अभिनेता की मौत के मामले की जांच करने वाली सीबीआई टीम ठहरी हुई है।
Mumbai: Siddharth Pithani (Sushant Singh Rajput's friend) arrives at DRDO guest house, where CBI team investigating the actor's death case, is staying. #Maharashtra pic.twitter.com/hYkS5TPZgP
— ANI (@ANI) August 26, 2020
महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग ने कूपर अस्पताल और मुंबई पुलिस को भेजा नोटिस
महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग ने कूपर अस्पताल और मुंबई पुलिस को नोटिस भेजा है। यह नोटिस रिया चक्रवर्ती को कूपर अस्पताल की मोर्चरी में प्रवेश करने और विनियमन के विवरण की तलाश करने की अनुमति देने को लेकर भेजा गया है। इसकी जानकारी आयोग के एमए सईद ने दी।
Maharashtra State Human Rights Commission sends notice to Cooper Hospital & Mumbai Police for allowing Rhea Chakraborty to enter the mortuary of Cooper Hospital & seeks details of the regulation following which she was allowed: MA Sayeed, MSHRC. #SushantSinghRajputCase
— ANI (@ANI) August 26, 2020
गेस्ट हाउस पहुंची सीबीआई टीम
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम सांताक्रूज के डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची गई है।
Mumbai: Siddharth Pithani (Sushant Singh Rajput's friend) arrives at DRDO guest house, where CBI team investigating the actor's death case, is staying. #Maharashtra pic.twitter.com/hYkS5TPZgP
— ANI (@ANI) August 26, 2020