{"_id":"5f4544928ebc3e3d0713ee87","slug":"sushant-case-cbi-sends-summons-to-investigating-officer-of-bandra-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशांत मामलाः सीबीआई ने बांद्रा पुलिस के जांच अधिकारी को भेजा समन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुशांत मामलाः सीबीआई ने बांद्रा पुलिस के जांच अधिकारी को भेजा समन
Tue, 25 Aug 2020 10:34 PM IST
Rajeev Rai
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:34 PM IST
सार
- सुशांत मामले में सामने आया ड्रग्स का नया एंगल
- सुशांत के दोस्त, घरेलू सहायक और एकाउंटेट से फिर की पूछताछ
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का पहलू भी सामने आया है। भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के ट्वीट के बाद सीबीआई ने इस एंगल से भी जांच शुरू कर दी है। वहीं, सीबीआई ने मंगलवार को बांद्रा पुलिस थाने के दो पुलिस अधिकारियों पीएसआई वैभव जगताप और जांच अधिकारी भूषण बेलणेकर को समन भेजा है।
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया था कि सुशांत सिंह ने मौत से पहले दुबई के ड्रग्स डीलर से मुलाकात की थी। कहा जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुशांत की मंगेतर रिया चक्रवर्ती के व्हाट्सअप चैट सीबीआई और नॉरकोटिक्स विभाग को सौंपे हैं। इससे समझा जा रहा है कि अब इस मामले में नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) अब सुशांत मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की तफ्तीश करेगी। इधर, सीबीआई की टीम ने पांचवे दिन अभिनेता के फ्लैट में रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी, रसोइये नीरज सिंह और घरेलू सहायक दीपक सावंत से पूछताछ की। ये तीन व्यक्ति बांद्रा के मोंट ब्लैक अपार्टमेंट में स्थित राजपूत के घर में उस दिन मौजूद थे, जब 34 वर्षीय अभिनेता 14 जून को अपने कमरे में फंदे से लटके मिले थे। इसके अलावा सुशांत के पूर्व एकाउंटेंट रजत मेवाती और सुशांत के एकाउंटेंट संदीप श्रीधर को भी मंगलवार को सांताक्रूज में कलिना स्थित डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में बुलाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी इसी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की एक टीम भी सुबह में डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंची थी। उन्होंने बताया कि सीबीआई की टीम ने सुशांत के आर्थिक लेन-देन की जानकारी जुटाने के लिए उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट और अकाउंटेंट को भी बुलाया था। हालांकि पूछताछ के दौरान बीच में श्रीधर को बाहर जाने की इजाजत दी थी। इसके बाद कुछ देर के बाद वह कुछ कागजात लेकर फिर गेस्ट हाउस लौटे।
विज्ञापन
इस बीच मंगलवार को सीबीआई की एक टीम फिर कूपर अस्पताल पहुंची जहां सुशांत का पोस्टमार्टम हुआ था। सीबीआई की डॉक्टरों से पूछताछ के बारे में जानकारी बाहर नहीं आ पाई लेकिन चर्चा है कि पोस्टमार्टम करने वाले पैनल में शामिल डॉक्टरों को भी सीबीआई की टीम पूछताछ के लिए बुला सकती है। इसको लेकर सीबीआई के अधिकारी महाराष्ट्र राज्य आरोग्य आयुक्त कार्याल्य पहुंची। चूंकि मौजूदा समय में आयुक्त का पद रिक्त है इसलिए सीबीआई के अधिकारी आयुक्त के कार्यालय सचिव वैभव पाटिल से मिले।
ईडी के अधिकारियों से मिली सीबीआई की टीम
सीबीआई की एक टीम मंगलवार को ईडी के अधिकारियों से भी मिलने पहुंची। सुशांत सिंह की मौत के मामले में ईडी आर्थिक पहलुओं की जांच कर रही है। ईडी सुशांत सिंह से संबंधित फाइनेंसियल डिटेल निकाल रही है। ईडी ने पहले ही रिया के फोन और लैपटॉप जप्त कर चुका है। समझा जा रहा है कि सीबीआई और ईडी की टीम मिलकर फोन डेटा एनॉलिसिस कर सकती हैं।
संदीप सिंह और एंबुलेंस ड्राईवर के बीच गुफ्तगू
सुशांत सिंह की मौत के बाद फिल्म निर्माता व प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने एंबुलेंस ड्राइवर अक्षय से 14 जून और फिर 16 जून की बातचीत हुई थी। मीडिया रिपोर्ट में सीडीआर में दोनो के बीच बातचीत होने का दावा किया गया है। इससे संदीप सिंह की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है जिससे संदीप भी सीबीआई के रडार पर आ गए हैं।
होगी मनोवैज्ञानिक अटॉप्सी
सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत की मनोवैज्ञानिक अटॉप्सी कराएगी। इसके तहत सीएफएल की टीम मौत से पहले सुशांत की मानसिक स्थिति के बारे में पता लगाने की कोशिश करेगी। इसके लिए उनके मौत के दिन से लेकर पहले के कुछ दिनों में सोशल मीडिया पोस्ट, व्हाट्सअप चैट, परिवार और दोस्तों से व्यवहार के बारे में अध्ययन किया जाएगा। माना जा रहा है कि ये ऑटप्सी सुशांत की मौत का सच सामने लाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे सीबीआई की फोरेंसिक टीम एक तरह से सुशांत के दिमाग का पोस्टमार्टम करेगी।