{"_id":"5c42cc74bdec22556767f08c","slug":"survey-reveals-smoking-affect-age-early-oldness","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूम्रपान से अपनी उम्र से दोगुना दिखता है इंसान, रिसर्च में सामने आई बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
धूम्रपान से अपनी उम्र से दोगुना दिखता है इंसान, रिसर्च में सामने आई बात
Sat, 19 Jan 2019 12:36 PM IST
Shani Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shani Mishra
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Smoking
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'धूम्रपान से कर्क रोग होता है' यह तो आपने कई बार सूना होगा मगर क्या यह सुना है कि धूम्रपान से व्यक्ति अपने उम्र से दोगुने उम्र का लगता है? ताजा सर्वे में इस बात का दावा किया गया है कि धूम्रपान से व्यक्ति की बायोलॉजिकल उम्र लगभग दोगुनी हो जाती है। जहां क्रोनोलॉजिकल उम्र व्यक्ति की वास्तविक उम्र होती है वहीं बायोलॉजिकल उम्र यह बताती है कि कोई भी कैसा दिखता है।
डेढ़ लाख लोगों के ऊपर किए गए इस सर्वे में धूम्रपान करने वालों की बायोलॉजिकल उम्र उनके क्रोनोलॉजिकल उम्र से अधिक नजर आई। साइंटिफिक रिपोर्ट्स मैग्जीन में प्रकशित इस मैग्जीन में धूम्रपान से होने वाले कई खतरनाक नुकसानों के बारे में बताया गया है। धूम्रपान से शरीर के आतंरिक सिस्टम के पहुंचने वाले नुकसान के अलावा कैंसर और कार्डियोवैस्कुलर बीमारी होने की बात कही गई है।
20 की उम्र वाले स्मोकर लगे 40 साल के
30 से कम उम्र के स्मोकर्स 40 से 50 साल तक के लग रहे थे। 10 में से सात से साथ यही स्थिति सामने आई। जबकि धूम्रपान नहीं करने वाले 62 फीसदी लोगों के उम्र में कोई बदलाव नहीं देखा गया। धूम्रपान करने से अमेरिका में हर साल 4.80 लाख लोगों की असामयिक मौत हो जाती है। ब्रिटेन में 1.20 लाख लोगों की मौत धूम्रपान से हो जाती है। धूम्रपान ब्रिटेन में होने वाली मौतों का सबसे बड़ा कारण है।