फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Survey reveals smoking affect age early oldness

धूम्रपान से अपनी उम्र से दोगुना दिखता है इंसान, रिसर्च में सामने आई बात

Sat, 19 Jan 2019 12:36 PM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shani Mishra Updated Sat, 19 Jan 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Survey reveals smoking affect age early oldness
Smoking
'धूम्रपान से कर्क रोग होता है' यह तो आपने कई बार सूना होगा मगर क्या यह सुना है कि धूम्रपान से व्यक्ति अपने उम्र से दोगुने उम्र का लगता है? ताजा सर्वे में इस बात का दावा किया गया है कि धूम्रपान से व्यक्ति की बायोलॉजिकल उम्र लगभग दोगुनी हो जाती है। जहां क्रोनोलॉजिकल उम्र व्यक्ति की वास्तविक उम्र होती है वहीं बायोलॉजिकल उम्र यह बताती है कि कोई भी कैसा दिखता है।
विज्ञापन


डेढ़ लाख लोगों के ऊपर किए गए इस सर्वे में धूम्रपान करने वालों की बायोलॉजिकल उम्र उनके क्रोनोलॉजिकल उम्र से अधिक नजर आई। साइंटिफिक रिपोर्ट्स मैग्जीन में  प्रकशित इस मैग्जीन में धूम्रपान से होने वाले कई खतरनाक नुकसानों के बारे में बताया गया है। धूम्रपान से शरीर के आतंरिक सिस्टम के पहुंचने वाले नुकसान के अलावा कैंसर और कार्डियोवैस्कुलर बीमारी होने की बात कही गई है।
विज्ञापन


20 की उम्र वाले स्मोकर लगे 40 साल के

30 से कम उम्र के स्मोकर्स 40 से 50 साल तक के लग रहे थे। 10 में से सात से साथ यही स्थिति सामने आई। जबकि धूम्रपान नहीं करने वाले 62 फीसदी लोगों के उम्र में कोई बदलाव नहीं देखा गया। धूम्रपान करने से अमेरिका में हर साल 4.80 लाख लोगों की असामयिक मौत हो जाती है। ब्रिटेन में 1.20 लाख लोगों की मौत धूम्रपान से हो जाती है। धूम्रपान ब्रिटेन में होने वाली मौतों का सबसे बड़ा कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed