फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Surgical Strikes on Pakistan Were Planned in June 2015: Manohar Parrikar

POK में सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले पर्रिकर- सवा साल से बन रही थी योजना, दी गई थी स्पेशल ट्रेनिंग

Sat, 01 Jul 2017 10:15 PM IST
पणजी, एजेंसी।
पणजी, एजेंसी। Updated Sat, 01 Jul 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Surgical Strikes on Pakistan Were Planned in June 2015: Manohar Parrikar
सवा साल से बन रही थी योजना, दी गई थी स्पेशल ट्रेनिंग - फोटो : News18
पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सितंबर 2016 में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक की योजना जून 2015 में मणिपुर में सेना के काफिले पर एनएससीएन-के द्वारा घात लगाकर हमला करने के बाद शुरू हुई।
विज्ञापन


परिकर ने पिछले साल सितंबर में सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़े घटनाक्रम के बारे में उद्योगपतियों के एक समूह को संबोधित करते हुए शुक्रवार को कहा कि जब उन्हें चार जून 2015 की मणिपुर की घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने ‘अपमानित’ महसूस किया। इस घटना में 18 जवान शहीद हुए थे। उन्होंने कहा, ‘पश्चिमी सीमा पर 29 सितंबर 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक की शुरुआत 9 जून 2015 को हुई थी। हमने इसकी योजना 15 महीने पहले बनाई थी। अतिरिक्त सैनिकों को प्रशिक्षित किया गया। प्राथमिकता के आधार पर उपकरण खरीदे गए।’
विज्ञापन


बिपिन रावत बोले- हमारे पास है पाक को सबक सिखाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक से ज्यादा बेहतर विकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन


परिकर ने कहा कि डीआरडीओ द्वारा विकसित ‘स्वाथी वैपन लोकेटिंग रडार’ का पाकिस्तानी सेना की ‘फायरिंग यूनिट्स’ का पता लगाने में पहली बार सितंबर 2016 में प्रयोग किया गया, जबकि इस प्रणाली को तीन महीने बाद आधिकारिक रूप से शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि ‘स्वाथी रडार’ की मदद से पाकिस्तानी सेना की 40 फायरिंग यूनिट्स को ध्वस्त किया गया।

सर्जिकल स्ट्राइक ने दुनिया को दिखाई भारत की ताकत: पीएम मोदी

परिकर ने खुलासा किया कि पीओके के आतंकवादियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की योजना 15 महीने पहले से मणिपुर में मौतों के बाद बनाई गई। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपमानित महसूस किया। 200 लोगों के एक छोटे से आतंकी संगठन द्वारा 18 डोगरा सैनिकों को मारना भारतीय सेना का अपमान था और हमने दोपहर और शाम को बैठकर पहले सर्जिकल स्ट्राइक की योजना पर काम किया, जिसे 8 जून की सुबह पूरा किया गया जिसमें (भारत म्यांमार सीमा पर) करीब 70-80  आतंकवादी मारे गए।’ परिकर ने कहा, ‘यह बहुत सफल हमला था।’ उन्होंने कहा कि कुछ खबरों के विपरीत किसी हेलीकाप्टर का प्रयोग नहीं हुआ। सिर्फ आपातकाल में जवानों को बाहर निकालने के लिए हेलीकाप्टरों को तैयार रखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed