फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   surgical strike on Black Money

कालेधन पर सर्जिकल स्ट्राइकः बड़ा फैसला, थोड़ी तकलीफ

Wed, 09 Nov 2016 07:32 AM IST
मोहन गुरुस्वामी/ आर्थिक विशेषज्ञ
मोहन गुरुस्वामी/ आर्थिक विशेषज्ञ Updated Wed, 09 Nov 2016 07:32 AM IST
विज्ञापन
surgical strike on Black Money

इस निर्णय के समर्थन के बावजूद मेरा मानना है कि इसकी घोषणा से पहले सरकार को व्यापक तैयारी करने की जरूरत थी। सरकार कालाधन को बाहर लाने के लिए दूसरा विकल्प आजमा सकती थी। सरकार 500 और 1000 रुपये  के नोट को अवैध घोषित करने के बदले इन्हीं नोटों का रंग बदलने का भी निर्णय ले सकती थी। प्रधानमंत्री कहते कि सरकार ने इन नोटों का रंग बदलने का फैसला कर लिया है।

विज्ञापन


जिनके पास 500 और 1000 रुपये के नोट हैं वह इनके बदले नए रंग और डिजाइन किए नोट हासिल कर सकते हैं। मगर यह हुआ नहीं है। ऐसे में मुझे आशंका है कि सरकार केइस फैसले से देश भर में अफरातफरी मचेगी। क्योंकि 500 और 1000 रुपये की नोट की कीमत इतनी बड़ी नहीं है जिसकी पहुंच आम आदमी तक नहीं है। वह भी तब जब खुद सरकार ने न्यूनतम वेतन करीब 40000 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। 
विज्ञापन


जहां तक कालाधन की समस्या की बात है तो कोई भी इससे असहमत नहीं हो सकता कि भारत की यह सबसे बड़ी समस्या है। कालाधन गरीब को गरीब बनाए रखता है। आतंकवाद को नई ताकत देता है। फिर जाली नोट की समस्या भी बहुत बड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर ईमानदारी से सरकार के इस निर्णय को अमलीजामा पहनाया गया तो निश्चित रूप से इसकेबेहतर परिणाम सामने आएंगे। मगर मैं फिर कहूंगा कि ऐसे में जब देश की पूरी व्यवस्था की भ्रष्ट और बुरी तरह सड़ गल गई है, तब क्या वाकई हम इस निर्णय का एक बेहतर परिणाम देख पाएंगे?

(हिमांशु मिश्र से बातचीत पर आधारित)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed