फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suresh Prabhu Says Bidding for redevelopment of 25 railway stations to begin soon

पीपीपी माड्यूल के तहत बदलेगी देश के इन 25 रेलवे स्टेशनों की सूरत

Wed, 03 May 2017 09:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Wed, 03 May 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
Suresh Prabhu Says Bidding for redevelopment of 25 railway stations to begin soon
सुरेश प्रभु

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने बताया कि भारतीय रेलवे अपने सबसे बड़े पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप(पीपीपी) परियोजनाओं की नीलामी की योजना बना रहा है जिसके बाद 30 हजार करोड़ रुपए के न्यूनतम निवेश से देश के 25 सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- RTI: रेलवे ने 10 हजार रुपये किलो में खरीदी दही! CPRO ने दी सफाई
विज्ञापन


इकोनॉमिक टाइम्स का खबर के मुताबिक करीब 25 स्टेशनों के लिए नीलामी शुरू होने वाली है। प्रभु ने बताया कि हमने नीलामी करने से पहले कई बड़े रियल इस्टेट एजेंटों से बातचीत की है जो रेलवे भूमि के उपयोग के लिए दीर्घकालिक अनुबंध के बदले में निवेश करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन स्टेशनों का नवीनीकरण सरकार करना चाहती है उसमें बंगलुरु, मुंबई का लोकमान्य तिलक, पुणे, थाणे, विशाखापट्टनम, हावड़ा, इलाहाबाद, कामाख्या, फरीदाबाद, जम्मू तवी, बैंगलौर कंटोनमेंट, भोपाल, मुंबई सेंट्रल, बोरीवली और इंदौर शामिल हैं।

इसमें से कई रेलवे स्टेशन अंतर-शहर यात्रा और उपनगरीय सेवाओं के लिए टर्मिनल प्वाइंट या मुख्य जंक्शन के तौर पर काम करते हैं। ये जंक्शन बाहरी कम्यूटर बेल्ट से मुंबई, नई दिल्ली और कोलकाता को जोड़ते हैं। 

प्रभु ने कहा कि सरकार और निजी साझेदार रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए अगले पांच सालों में कम से कम आठ लाख करोड़ रुपए का निवेश करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम आधारभूत संरचना पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 सालों में हमने लगभग 16 हजार किलोमीटर पटरियों को दोगुना लंबा करने का काम पूरा कर लिया है। पिछले 2 सालों में हमने लगभग 14 हजार किलोमीटर पटरियों के दोहरीकरण की मंजूरी दे दी है और इस पर काम चल रहा है। इससे 2 सालों में रेलवे के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिलेगा। 


ये भी पढ़ें- अब विज्ञापनों के जरिए मुनाफा कमाएगा भारतीय रेलवे

इसके अलावा रेलवे विज्ञापन के जरिए मुनाफा कमाने की योजना भी बना रहा है। इसके लिए रेलवे ने देशभर में 2 लाख स्क्रीन्स लगाने की योजना बनाई है। इस मेगा एडवरटाईजिंग प्लेटफॉर्म से रेलवे को 10 सालों में करीब 10 हजार करोड़ मुनाफा होने की उम्मीद है। 

देश के बड़े रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही यात्रियों को जानकारी देने के लिए विशाल डिजिटल स्क्रीन लगे होंगे। इसके अलावा इस पर विज्ञापन भी दिखाए जाएंगे, जिससे भारतीय रेलवे के राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed