फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suresh Gopi entitled to his view, party stand is Mukesh should resign: BJP Kerala chief

Kerala: 'सुरेश गोपी को राय रखने का हक, लेकिन यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इस्तीफा दें एम. मुकेश', भाजपा की दो टूक

Tue, 27 Aug 2024 03:57 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 27 Aug 2024 03:57 PM IST
सार

Kerala:  माकपा विधायक और अभिनेता एम. मुकेश पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता सुरेश गोपी ने कहा कि मामला अदालत में है और वही इस पर फैसला लेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया लोगों को आपस में लड़ा रही है और उनको गुमराह कर रही है।
 

विज्ञापन
Suresh Gopi entitled to his view, party stand is Mukesh should resign: BJP Kerala chief
सुरेश गोपी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने मंगलवार को एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने मीडिया कहा कि मीडिया फिल्म उद्योग में अभिनेताओं और निर्देशकों पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों लोग लेकर जनता को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा उनके रुख से असहमत है। गोपी ने कहा कि कहा कि मामला अदालत में है और अदालत ही फैसला लेगी। 
विज्ञापन

 
त्रिशूर में पत्रकारों से बात करते हुए गोपी ने आरोप लगाया कि मीडिया लोगों को आपस में लड़ा रही है और उनको गुमराह कर रही है। माकपा विधायक और अभिनेता एम.मुकेश पर लगे आरोपों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मामला अदालत में है और वही इस पर फैसला लेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, आप (मीडिया) केवल अपने स्वार्थों को पूरा करने के लिए लोगों को आपस में लड़ा रहा है। ये सिर्फ आरोप हैं। आप अदालत नहीं हैं। अदालत ही फैसला करेगी। इस पर, राज्य भाजपा प्रमुख के. सुरेंद्रन ने कहा कि गोपी को अपनी निजी राय रखने का अधिकार है। लेकिन पार्टी की राय यह है कि मुकेश को इस्तीफा देना चाहिए। तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से सुरेंद्र ने कहा, पार्टी वहीं करती है जो पार्टी नेतृत्व तय करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्रन के जवाब पर पत्रकारों ने जब गोपी से प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने गुस्से में उन्हें कथित तौर पर धक्का दिया। स्थानीय टीवी चैनलों पर प्रसारित वीडियो फुटेज में देखा गया कि गोपी अपने वाहन में बैठने की कोशिश कर रहे थे तभी कुछ पत्रकार उनके पास आते हैं। लेकिन गोपी उन्हें यह कहते हुए धकेल देते हैं, यह क्या कहा है? मेरा रास्ता मेरा अधिकार है। इसके बाद वह अपनी कार के अंदर गए और पत्रकारों किसी भी सवाल का जवाब दिए बिना चले गए। 




 इससे पहले गोपी ने आरोपों को दोपहर में मीडिया के लिए रोजी रोटी करार दिया और कहा कि इससे पैसा कमाने के लिए उनका स्वागत है। हालांकि, केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री ने कहा कि उन्हें (मीडिया) को इतने बड़े फिल्म उद्योग को खत्म करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, मैं समझता हूं कि यह आपके लिए रोजी रोटी है। आप इसका इस्तेमाल पैसे कमाने के लिए कर सकते हैं। इसमें कोई समस्या नहीं है। लेकिन ये मामले अदालत में हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed