फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Surat resident claims he designed Chandrayaan 3 lander Police Starts Investigation

Gujarat: बीकॉम पास युवक का दावा- मैंने ही डिजाइन किया चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल, पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 26 Aug 2023 03:34 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 26 Aug 2023 03:34 AM IST
सार

पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) हेतल पटेल ने कहा कि शहर के रहने वाले मितुल त्रिवेदी गुरुवार से स्थानीय मीडिया को साक्षात्कार दे रहे हैं कि उन्होंने ही विक्रम लैंडर मॉड्यूल डिजाइन किया है।

विज्ञापन
Surat resident claims he designed Chandrayaan 3 lander Police Starts Investigation
गुजरात पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

सूरत के रहने वाले एक युवक का दावा है कि वह इसरो का वैज्ञानिक है। उसने ही विक्रम लैंडर मॉड्यूल डिजाइन किया था, जिस वजह से चांद मिशन चंद्रयान-3 सफल हुआ और लैंडर चांद की सतह पर उतर पाया। हालांकि, पुलिस युवक के दावों की जांच कर रही है। सूरत कमिश्नर अजय तोमर ने क्राइम ब्रांच को युवक के दावों की पुष्टि करने के लिए कहा है।

विज्ञापन

पढ़िए क्या है दावा
पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) हेतल पटेल ने कहा कि शहर के रहने वाले मितुल त्रिवेदी गुरुवार से स्थानीय मीडिया को साक्षात्कार दे रहे हैं कि उन्होंने ही विक्रम लैंडर मॉड्यूल डिजाइन किया है। त्रिवेदी दावा कर रहे हैं कि इसरो ने उन्हें चांद मिशन पर काम करने के लिए आमंत्रित किया था। इसरो में काम के दौरान उन्होंने लैंडर के मूल डिजाइन में कई बदलाव किए, जिस वजह से सफलतापूर्वक लैंडर मॉड्यूल की लैंडिंग हो सकी। वैज्ञानिक होने के सवाल पर मितुल का कहना है कि वह एक फ्रीलांसर है। उसका दावा है कि वह नासा के साथ भी काम कर चुका है।

विज्ञापन

दावों के समर्थन में पेश नहीं कर सके कोई दस्तावेज 
डीसीपी पटेल ने बताया कि सूरत कमिश्नर ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। कुछ स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को दावों के समर्थन में साक्ष्य पेश करने के लिए अपने कार्यालय बुलाया था। हालांकि, अब तक वे अपने दावे के समर्थन में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके हैं। जांच में सामने आया कि उसके पास सिर्फ बी.कॉम की डिग्री है। डीसीपी हेतल ने बताया कि हमारी प्रारंभिक जांच के अनुसार, मितुल त्रिवेदी इसरो वैज्ञानिक नहीं है। क्राइम ब्रांच द्वारा जांच की जा रही है। अगर जांच में पता चला कि वह झूठ बोल रहे हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed