फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Surat Police arrests woman in Andhra for abetting suicide of Surat-based Prof

Gujarat: प्रोफेसर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आंध्र प्रदेश की महिला गिरफ्तार, सामने आया पाक कनेक्शन

Fri, 26 May 2023 02:03 AM IST
देव कश्यप एएनआई, सूरत (गुजरात)
एएनआई, सूरत (गुजरात) Published by: देव कश्यप Updated Fri, 26 May 2023 02:03 AM IST
सार

सूरत पुलिस डिवीजन के एसीपी बीएम चौधरी ने कहा कि सूरत के जहांगीरपुरा की महिला प्रोफेसर की आत्महत्या मामले में जांच और उसके बाद तीन लोगों की गिरफ्तारी के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए।

विज्ञापन
Surat Police arrests woman in Andhra for abetting suicide of Surat-based Prof
एसीपी बीएम चौधरी और पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला जूही शेख। - फोटो : ANI

विस्तार

सूरत पुलिस ने शहर के एक प्रोफेसर की आत्महत्या के मामले में आंध्र प्रदेश की एक महिला को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार महिला की पहचान जूही शेख के रूप में हुई है। पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी महिला जुल्फिकार नाम के शख्स को पाकिस्तान में पैसे भेज रही थी।

विज्ञापन


सूरत पुलिस डिवीजन के एसीपी बीएम चौधरी ने कहा कि सूरत के जहांगीरपुरा की महिला प्रोफेसर की आत्महत्या मामले में जांच और उसके बाद तीन लोगों की गिरफ्तारी के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। एसीपी ने कहा, मृतक प्रोफेसर को उसकी न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी दी गई थी। रांदेर पुलिस ने जान जोखिम में डालकर तीनों आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी के रिमांड के दौरान पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है।
विज्ञापन


एसीपी चौधरी ने आगे कहा, आंध्र प्रदेश की जूही शेख नाम की महिला पाकिस्तान में रहने वाले जुल्फिकार को पैसे भेज रही थी। इसके बाद रांदेर पुलिस की टीम भेष बदल कर आंध्र प्रदेश गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, सूरत पुलिस की दो महिला अधिकारियों समेत छह पुलिसकर्मियों की टीम ने भेष बदल कर आरोपी महिला जूही को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को पकड़ने गए पुलिस अधिकारियों में से एक लालजी वाघेला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सूरत के जहांगीपुरा इलाके की एक महिला प्रोफेसर ने डेढ़ महीने पहले आत्महत्या कर ली थी। जांच के दौरान सूरत पुलिस को पता चला कि महिला को कर्ज की किस्त चुकाने के बहाने उसकी मॉर्फ्ड नग्न तस्वीरों का इस्तेमाल कर कॉल और मैसेज के जरिए ब्लैकमेल किया गया। पुलिस ने बिहार के जमुई इलाके से तीन आरोपियों के ठिकाने का पता लगाया और बाद में उनकी गिरफ्तारी की।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीन आरोपियों की पहचान बिहार के रहने वाले अभिषेक कुमार सिंह, रोशन कुमार सिंह और सौरभ गजेंद्र कुमार के रूप में हुई है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को सूरत लाया गया है। पुलिस ने आगे कहा कि तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद चार अन्य आरोपी अंकित रेशमकुमार, लकबीर ट्रेडर्स, जूही शेख और शांतनु जोंघले को वांछित घोषित किया गया था। जिसमें से आरोपी जूही को अब पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।


रांदेर पुलिस टीम के अधिकारियों में से एक नयना जाखोत्रा ने बताया कि जूही शेख के ठिकाने का पता लगाने के दौरान पुलिस को पता चला कि वह आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्ट्रीट के पांजा सेंटर में रह रही है। इसके बाद रांदेर पुलिस की एक टीम भेष बदलकर आंध्र प्रदेश स्थित जूही शेख के आवास पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जूही को गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के लिए सूरत लाया गया है। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन और दो बैंक पासबुक जब्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed