{"_id":"5e45cb368ebc3ee5b6562e2f","slug":"surat-municipal-corporation-will-buy-robot-to-clean-manholes","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनहोल की सफाई करने के लिए रोबोट खरीदेगा सूरत नगर निगम, लागत आएगी 40.69 लाख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मैनहोल की सफाई करने के लिए रोबोट खरीदेगा सूरत नगर निगम, लागत आएगी 40.69 लाख
Fri, 14 Feb 2020 03:48 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 14 Feb 2020 03:48 AM IST
विज्ञापन
मैनहोल की सफाई करने वाला रोबोट 'बैंडीकूट'
- फोटो : Bandicoot Manhole Cleaning Robot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरत नगर निगम गुजरात का पहला ऐसा नगर निगम बनने जा रहा है जो मैनहोल की सफाई के लिए रोबोट खरीदेगा। नगर निगम की स्थायी समिति ने गुरुवार को 40.69 लाख रुपये की लागत से यह रोबोट 'बैंडीकूट' खरीदने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। जानकारी के मुताबिक जिस मैनहोल को साफ करने में पहले कम से कम तीन घंटे लगते थे वही काम यह रोबोट मात्र 20 मिनट में पूरा करेगा।
विज्ञापन
बता दें कि सूरत नगर निगम के जल निकासी विभाग के अधिकारियों ने दिसंबर 2019 में मुंबई की यात्रा की थी और वहां मैनहोल साफ करने वाले रोबोट की कार्यप्रणाली देखी थी। इससे प्रभावित हुए अधिकारियों ने केरल स्थित कंपनी जेनरोबोटिक इनोवेशन के साथ समन्वय किया और इसके परिवहन और कामकाज की लागत का विवरण मांगा।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक सूरत नगर निगम अभी तक सेप्टिक टैंकों और ड्रेनेज लाइन ब्लॉकेज की सफाई विभिन्न मशीनरी की सहायता से कर रहा है। नगर निगम के चेयरमैन अनिल गोपलानी ने कहा, हमने मैनहोल की सफाई के लिए रोबोट खरीदने के फैसले को अनुमति दी है। यह रोबोट फाइबर का बना होगा और इसे लाना व ले जाना काफी आसान होगा। यह मैनहोल में मौजूद गैसों की जानकारी भी देगा। हम पहले एक रोबोट खरीदेंगे फिर इसका प्रदर्शन देखने के बाद छह और रोबोट का ऑर्डर करेंगे।
विज्ञापन