{"_id":"6208f45b99cc8927c0465401","slug":"surat-man-killed-woman-for-snubbing-love-proposal-and-injured-her-uncle-and-brother-then-attempted-suicide-got-arrested-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरत: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर कर दी युवती की हत्या, खुद भी किया आत्महत्या का प्रयास, पढ़िए पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सूरत: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर कर दी युवती की हत्या, खुद भी किया आत्महत्या का प्रयास, पढ़िए पूरा मामला
Sun, 13 Feb 2022 05:36 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 13 Feb 2022 05:36 PM IST
सार
सूरत में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने अपना प्रेम प्रस्ताव ठुकराने वाली युवती की जान ले ली और उसके चाचा व भाई को भी जख्मी कर दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद अपनी जान देने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
गुजरात के सूरत में एक व्यक्ति ने एक युवती के सामने अपना प्रेम प्रस्ताव रखा था। लेकिन युवती ओर से इनकार करना उसे इतना नागवार गुजरा कि पहले उसने युवती की हत्या कर दी फिर उसके चाचा और भाई को भी घायल कर दिया। शख्स ने इसके बाद खुद भी अपनी जान देने की कोशिश की। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक बीके वनार ने रविवार को बताया कि मामले में आरोपी फेनिल गोयानी को शनिवार को कामरेज इलाके से गिरफ्तार किया गया था। उसने 21 वर्षी ग्रीष्मा वेकारिया की कथित तौर पर हत्या कर दी क्योंकि उसने उसका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार करने से इनकार कर गिया था। पुलिस के अनुसार आरोपी फेनिल गोयानी और युवती दोनों स्कूल में साथ पढ़ा करते थे।
विज्ञापन
चाचा ने रोका तो मारा चाकू, युवती का रेत दिया गला
शनिवार की शाम को करीब छह बजे युवती के चाचा ने गोयानी से कहा था कि वह ग्रीष्मा से दूर रहे। इसके बाद भी जब गोयानी ने युवती से मिलने की कोशिश की तो चाचा ने उसे रोकने की कोशिश की। इस पर आरोपी ने युवती के चाचा के पेट में चाकू से वार कर दिया। जब युवती और उसके भाई ने भागने की कोशिश की तो गोयानी ने चाकू से ग्रीष्मा का गला रेत दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने युवती के भाई को भी घायल कर गिया और अपनी कलाई की नस काट कर खुद भी जान देने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार फेनिल गोयानी ने जहर का सेवन भी किया था। उसे हत्या और हत्या के प्रयास के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उसका एक अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।