फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supriya Sule says that MLA slapping cop most disrespectful, will write to Fadnavis if he faces no action

महाराष्ट्र: 'पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक पर हो कार्रवाई', सुप्रिया सुले ने कही यह बात

Sun, 07 Jan 2024 07:54 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 07 Jan 2024 07:54 PM IST
सार

एक अस्पताल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने को लेकर भाजपा विधायक पर कार्रवाई की मांग करते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि अगर नहीं हुई कार्रवाई तो देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखूंगी। 

विज्ञापन
Supriya Sule says that MLA slapping cop most disrespectful, will write to Fadnavis if he faces no action
सुप्रिया सुले (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा विधायक द्वारा ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने के मामले में शरद गुट की एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने रविवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बेहद अपमानजनक हैं, मैं इसे देखकर बेहद दुखी हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर विधायक पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती हैं तो मैं महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखूंगी। 

विज्ञापन


ऐसी घटनाएं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी- सुप्रिया सुले
पुणे जिले के बारामती से लोकसभा सांसद ने कहा कि मुझे लगा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी, जो लोगों का सम्मान करती हैं। लेकिन ये क्या, वे तो पुलिसकर्मियों को थप्पड़ मार रहे हैं। मैं सवाल पूछना चाहती हूं कि क्या वे इस मुद्दे पर समझौता कर रहे हैं। क्या भाजपा विधायक के खिलाफ कार्रवाई न करके उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही हैं। इस तरह की घटना राज्य में बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल, शुक्रवार को पुणे छावनी से भाजपा विधायक सुनील कांबले ने शहर के एक अस्पताल में तैनात एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारा, जहां वो कार्यक्रम में शामिल हुए थे। बाद में पुलिसकर्मी की शिकायत के बाद विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'सीट बटंवारे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी पर आपत्ति नहीं'
इसी बीच, लेकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि सीटों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणियों पर कोई आपत्ति नहीं हैं। राज्य में कांग्रेस हमारी सहयोगी पार्टी हैं। बता दें मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा था कि कांग्रेस सभी 545 लोकसभा क्षेत्रों पर काम कर रही है और सभी सीटों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। हालांकि, उन्होंने कहा था कि कौन सी पार्टी किस सीट पर चुनाव लड़ेगी और कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका फैसला इंडिया गठबंधन के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा।


अजित पवार पर तंज कसा
इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने विधायक भतीजे रोहित पवार की आलोचना को खारिज कर दिया। अजित ने रोहित को एक बच्चा करार दिया। इस पर सुप्रिया सुले ने कहा कि अजित पवार अब एक वरिष्ठ नागरिक हैं, जो 65 साल के हैं। इससे पहले अजित ने रोहित के लिए कहा था कि वह अभी भी एक बच्चा है। वह इतना वरिष्ठ नहीं है, इसलिए मुझे उसे जवाब देने के लिए समय निकालने की जरूरत है। एक पार्टी कार्यकर्ता या हमारा प्रवक्ता उसकी आलोचना का जवाब देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed