Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court to Hear Plea Seeking Removal of Italian Politician Videos on Friday

'वोट चोर' नारे पर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में इटली के नेता के वीडियो हटाने की मांग, शुक्रवार को होगी अगली सुनवाई

Wed, 18 Nov 2026 12:21 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 18 Nov 2026 12:21 PM IST
सार

हैदराबाद में भारत समिट के दौरान इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक के बयान और कथित नारे से राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ है। अब सोशल मीडिया से उनके वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा।

विज्ञापन
Supreme Court to Hear Plea Seeking Removal of Italian Politician Videos on Friday
जियाकोमो फिलिबेक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक से जुड़े सोशल मीडिया वीडियो को हटाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। इन वीडियो में फिलिबेक कथित तौर पर हैदराबाद में आयोजित भारत समिट के दौरान 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


बुधवार को मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने इस याचिका का उल्लेख किया गया। पीठ में न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना भी शामिल थे। इस दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील रिजवान अहमद ने मामले में जल्द हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स (PES) के महासचिव फिलिबेक ने भारत की घरेलू राजनीतिक गतिविधियों में हस्तक्षेप किया है।
विज्ञापन


CJI ने शुक्रवार को सुनवाई के लिए कहा
याचिका पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने वकील से कहा कि मामले की सुनवाई के समय संबंधित पीठ के सामने विस्तार से दलीलें रखें। इसके बाद याचिका को शुक्रवार के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत समिट में दिए गए बयान पर उठा विवाद
वकील रिजवान अहमद ने बताया कि यह कार्यक्रम तेलंगाना में राज्य सरकार और समृद्ध भारत फाउंडेशन समेत कुछ संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया गया था। भारत समिट का आयोजन 13 और 14 नवंबर को हुआ था। इसी दौरान फिलिबेक के बयान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ। फिलिबेक ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तारीफ की थी। उन्होंने मतदाता सूची को साफ और पारदर्शी बनाने के लिए राहुल गांधी के अभियान का भी जिक्र किया था।


रामलीला मैदान में विपक्ष के मार्च का भी किया था जिक्र
फिलिबेक ने इसी महीने की शुरुआत में रामलीला मैदान में विपक्षी दलों के मार्च का भी उल्लेख किया था। उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों को आगे आकर अपनी आवाज उठानी होगी। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कथित तौर पर 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाया। साथ ही कहा कि आधुनिक भारत की लोकतांत्रिक नींव कांग्रेस पार्टी ने रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed