फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court to hear on February 26 petition seeking review of its judgement on Rafale fighter

राफेल के फैसले की समीक्षा वाली याचिका पर 26 फरवरी को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Fri, 22 Feb 2019 09:22 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 22 Feb 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court to hear on February 26 petition seeking review of its judgement on Rafale fighter
Rafale

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट राफेल सौदे पर अपने आदेश के खिलाफ दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं पर 26 फरवरी को सुनवाई करेगा। अदालत ने भारत और फ्रांस के बीच हुए 36 राफेल लड़ाकू विमान सौदे को चुनौती देने वाली याचिकाओं को पिछले साल 14 दिसंबर को खारिज कर दिया था।

शीर्ष अदालत के इस आदेश के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्रियों यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी के अलावा वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने पुनर्विचार याचिकाएं दाखिल की हैं। साथ ही सुप्रीम कोर्ट आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की इसी मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिका भी पर सुनवाई करेगा।

विज्ञापन


पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई खुली अदालत के बजाय चैंबर में होगी। सुप्रीम कोर्ट बृहस्पतिवार को इस मामले से जुड़ी पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई के लिए राजी हुआ था। शीर्ष अदालत ने 14 दिसंबर, 2018 को कोर्ट की निगरानी में राफेल सौदे की जांच की मांग से जुड़ी सभी याचिकाएं खारिज करते हुए कहा था कि राफेल की खरीद प्रक्रिया में कोई खामी नहीं है। इसमें कारोबारी पक्षपातों जैसी कोई बात सामने नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed