फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court to hear on August 5 on Pegasus spyware issues

पेगासस कांड: सुप्रीम कोर्ट में पांच अगस्त को होगी सुनवाई, केंद्र सरकार पर जासूसी कराने का आरोप

Sun, 01 Aug 2021 10:55 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 01 Aug 2021 10:55 AM IST
सार

पेगासस जासूसी मामले में सुप्रीम कोर्ट पांच अगस्त को सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण की बेंच में इस मामले की सुनवाई गुरुवार को होगी। बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार एन राम और शशि कुमार की ओर से अर्जी दाखिल कर स्वतंत्र जांच की मांग की गई थी।

विज्ञापन
Supreme Court to hear on August 5 on Pegasus spyware issues
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

पेगासस जासूसी मामले में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण की बेंच पांच अगस्त को सुनवाई करेगी। बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार एन राम और शशि कुमार की ओर से अर्जी दाखिल कर स्वतंत्र जांच की मांग की गई थी।

विज्ञापन



सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करने की अपील

शीर्ष अदालत के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अगुआई वाली बेंच के सामने वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि इस मामले पर सुनवाई की जरूरत है। यह नागरिकों की स्वतंत्रता और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मसला है। इसकी सुनवाई जल्दी होनी चाहिए। सिब्बल ने प्रधान न्यायाधीश के सामने बताया कि सरकार ने पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल कर विरोधी दलों के नेताओं, पत्रकारों और जजों के फोन टैप किए हैं। इसका असर ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी हुआ है। इसपर चीफ जस्टिस रमण ने आगले हफ्ते सुनवाई करने की बात कही थी। 
विज्ञापन


image_ani

पेगासस पर विपक्ष के निशाने पर केंद्र सरकार
पत्रकारों की ओर से दायर याचिका में पूछा गया है कि क्या भारत सरकार या उसकी किसी एजेंसी ने इस्त्राइली सॉफ्टवेयर पेगासस खरीदने के लिए लाइसेंस लिया था या इस्तेमाल करने के लिए मंजूरी ली थी। बता दें कि पेगासस मामले पर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। संसद से लेकर सड़क तक विपक्षी दलों के नेता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। संसद में विपक्षी दलों के सांसद लगातार इस मुद्दे को लेकर हंगामा कर रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से जवाब की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed