फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Supreme Court takes suo motu cognizance alleged killing of Judge from Dhanbad

जज की मौत का मामला : झारखंड सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश, सुप्रीम कोर्ट ने भी लिया था संज्ञान

Sat, 31 Jul 2021 08:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 31 Jul 2021 08:41 PM IST
सार

झारखंड के धनबाद में जज की संदिग्ध मौत पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा संज्ञान लेने के बाद अब झारखंड सरकार ने धनबाद में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश उत्तम आनंद की कथित हत्या की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की सिफारिश की है।

विज्ञापन
Supreme Court takes suo motu cognizance alleged killing of Judge from Dhanbad
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड सरकार ने धनबाद में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश उत्तम आनंद की कथित हत्या की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की सिफारिश की है। वहीं इससे पहले अदालतों की हिफाजत और न्यायाधीशों की सुरक्षा व संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने भी इस घटना का स्वत: संज्ञान लिया था। बता दें कि एक ऑटो रिक्शे चालक ने जज आनंद को टक्कर मार दी थी जब वह सुबह की सैर के लिए निकले थे। चीफ जस्टिस एनवी रमण और जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने झारखंड के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को एक हफ्ते के अंदर न्यायाधीश आनंद की मौत की जांच पर स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


इस मामले में शुरू में यह माना जा रहा था कि न्यायाधीश आनंद की मौत एक दुर्घटना थी लेकिन जब घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो पता चला कि वाहन चालक ने जानबूझकर जज को टक्कर मारी थी क्योंकि वह उस वक्त सड़क के किनारे चल रहे थे। जज आनंद झरिया विधायक संजीव सिंह के करीबी रंजय सिंह की हत्या के मामले सहित कुछ हाई प्रोफाइल मामलों की सुनवाई कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में उत्तर प्रदेश के एक गैंगस्टर अमन सिंह के गिरोह के दो सदस्यों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
विज्ञापन


झारखंड हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को इस घटना का स्वत: संज्ञान लिया था। हाईकोर्ट इन मामलों की निगरानी कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि उसके आदेश से झारखंड हाईकोर्ट के समक्ष चल रहे मामले पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और हाईकोर्ट अपने द्वारा शुरू किए गए स्वत: संज्ञान मामले में कार्यवाही जारी रख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो ने जज को मारी टक्कर
गौरतलब है कि गुरुवार को धनबाद में मार्निंग वॉक के दौरान जज उत्तम आनंद को ऑटो ने कुचल दिया था, गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। जिस तरह घटना को अंजाम दिया गया है उसे साजिश बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि जज उत्तम आनंद सड़क किनारे धीरे-धीरे दौड़ लगा रहे हैं और पीछे से तेज रफ्तार एक ऑटो सड़क पर सीधा चल रहा है और जज के नजदीक आकर वह अपना डायरेक्शन बदल देता है और जज को रौंदते हुए आगे निकल जाता है। 

 हाईकोर्ट ने  राज्य सरकार से मांगा जवाब 
घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट में डीजीपी ने कहा,जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। इस पर हाईकोर्ट ने कहा, अगर जांच सही नहीं हुई तो केस सीबीआई के पास ट्रांसफर किया जाएगा।


पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया
गैंगस्टर को जमानत देने से इनकार के बाद धनबाद के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की हत्या के मामले में गुरुवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल ऑटो को भी जब्त किया है। 




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed