फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court stays arrest of Congress leader Shashi Tharoor and senior journalists tractor rally violence on Republic Day

दिल्ली हिंसा : सुप्रीम कोर्ट ने शशि थरूर और वरिष्ठ पत्रकारों की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Tue, 09 Feb 2021 12:04 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 09 Feb 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court stays arrest of Congress leader Shashi Tharoor and senior journalists tractor rally violence on Republic Day
शशि थरूर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और पत्रकार राजदीप सरदेसाई समेत अन्य वरिष्ठ पत्रकारों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन

 
बता दें कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा और एक प्रदर्शनकारी की मौत को लेकर भ्रामक ट्वीट करने के आरोप में कांग्रेस के लोकसभा सांसद शशि थरूर और छह पत्रकारों के खिलाफ पांच राज्यों में एफआईआर दर्ज की गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन







ये मामले गुड़गांव, बेंगलुरु और नोएडा में दर्ज किए गए थे। इससे पहले, इसी तरह के चार मामले मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी दर्ज किए गए थे। इनमें से अधिकतर के खिलाफ राजद्रोह, धमकी, सार्वजनिक शांति को भंग करने के लिए उकसाने, आपराधिक षडयंत्र, धार्मिक भावनाएं आहत करने की धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं।

वहीं दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के वकील चिरंजीव कुमार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने 26 जनवरी को दिल्ली में प्रदर्शनकारी नवरीत सिंह की मौत को लेकर फेक न्यूज फैलाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed