फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court settles 67 cases of rape and murder in four decades

चार दशकों में सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म और हत्या के 67 मामलों का किया निपटारा

Wed, 04 Nov 2020 07:06 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 04 Nov 2020 07:06 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court settles 67 cases of rape and murder in four decades
supreme court - फोटो : पीटीआई

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले 40 वर्षों में दुष्कर्म और हत्या से संबंधित लगभग 67 मामलों का निपटारा किया है। इन मामलों में पीड़ितों की उम्र 16 वर्ष या उससे कम थी। सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म और हत्या के 12 मामलों में मौत की सजा सुनाई।

विज्ञापन


इन मामलों में पीड़ितों की उम्र 16 साल से कम
शीर्ष अदालत ने कहा कि 15 मामलों में मौत की सजा सुनाई गई, लेकिन समीक्षा याचिकाओं में तीन दोषियों की सजा को आजीवन कारावास की सजा में बदला गया। शीर्ष अदालत ने कहा कि आज की तारीख में 67 में से 12 मामलों में मौत की सजा दी गई है, जहां कथित तौर पर लगभग 16 वर्ष या उससे कम उम्र के पीड़ितों के साथ प्रमुख अपराध दुष्कर्म और हत्या थे।
विज्ञापन


इन 67 मामलों में से, कम से कम 51 मामलों में पीड़ित 12 वर्ष से कम आयु के थे। इन तथ्यों का उल्लेख शीर्ष अदालत के एक फैसले में किया गया, जिसमें महाराष्ट्र में 2013 में एक ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के लिए दोषी व्यक्ति को मृत्युदंड की सजा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed