{"_id":"5fbb59158ebc3e9b8e6933d2","slug":"supreme-court-seeks-status-report-from-delhi-maharashtra-gujarat-and-assam-over-covid-19-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"SC ने कोरोना पर सभी राज्यों से मांगी रिपोर्ट, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और असम से मांगा हलफनामा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
SC ने कोरोना पर सभी राज्यों से मांगी रिपोर्ट, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और असम से मांगा हलफनामा
Mon, 23 Nov 2020 12:09 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
supreme court
- फोटो : पीटीआई
देश में कोरोना की खराब स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सभी राज्यों से अपने यहां कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। नवंबर में कोविड-19 के मामलों में तेजी आने के बाद से कोर्ट ने दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और असम सरकारों से वहां की ताजा स्थिति के संबंध में हलफनामा मांगा है।
विज्ञापन
गुजरात व दिल्ली सरकार को फटकार
न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने कोविड-19 की स्थिति को खराब करने के लिए गुजरात और दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य सरकारों को रिपोर्ट पेश करने को कहा है, जिसमें संक्रमण को रोकने के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदमों, उठाए जाने वाले कदमों व केंद्र सरकार से वांछित मदद की जानकारी देना होगी।
विज्ञापन
Supreme Court asks all the states to file status reports on steps they have taken, steps intended to be taken and help needed from Centre to combat #COVID19 situation. https://t.co/WLbYgFNBql
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 23, 2020
सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात में कोरोना के मामले बढ़ने के बावजूद शादी, समारोह और लोगों के इकट्ठा होने को लेकर राज्य सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली और महाराष्ट्र के बाद गुजरात की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है।
इस मामले की अगली सुनवाई यह पीठ शुक्रवार को करेगी। जस्टिस अशोक भूषण की बैंच ने कहा कि आने वाले महीनों में स्थिति गंभीर होने की आशंका है। कोर्ट ने कहा कि हमारी राय है कि आने वाले दिनों में सभी राज्य बीमारी से निपटने के लिए तैयार रहें। कोर्ट ने कहा कि सभी राज्य अगली सुनवाई से पहले अपने यहां की स्थिति का हलफनामा पेश कर दें।