{"_id":"5fbcbbca577ff03146731ffe","slug":"supreme-court-seeking-direction-from-centre-to-cap-rt-pcr-coronavirus-test-price-rs-400-across-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टेस्ट की कीमत पूरे देश में हो 400 रुपये, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना टेस्ट की कीमत पूरे देश में हो 400 रुपये, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
Tue, 24 Nov 2020 01:23 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 24 Nov 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट में कोविड-19 की जांच के लिए पूरे देश में एक समान कीमत करने को लेकर याचिका दायर की गई है। सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। शीर्ष अदालत ने इस संबंध में केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
वकील अजय अग्रवाल द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि पूरे देश में कोरोना के लिए होने वाली आरटी-पीसीआर जांच की कीमत अलग-अलग है। पूरे देश में इस जांच की कीमत को 400 रुपये किया जाए। इससे कोरोना के टेस्ट में इजाफा होगा और लोगों को लाभ मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को सूचीबद्ध कर लिया है और इस पर दो सप्ताह बाद सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Supreme Court seeks response from the Centre on hearing a lawyer's plea seeking direction to cap the RT-PCR #COVID19 test price at Rs 400 across the country, instead of varying rates. pic.twitter.com/6ietfVBlKf
— ANI (@ANI) November 24, 2020
विज्ञापन