फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court: said environmental clearance can be given in exceptional circumstances

Supreme Court : शीर्ष अदालत ने कहा- असाधारण परिस्थितियों में दी जा सकती है पर्यावरणीय मंजूरी

Fri, 23 Sep 2022 04:39 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 23 Sep 2022 04:39 AM IST
सार

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को एक अन्य मामले में भी कहा कि अगर दो इकाइयां कंपनी कर्जदारों की श्रेणी में आती हैं, उन दोनों के खिलाफ आईबीसी के तहत ऋण शोधन कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

विज्ञापन
Supreme Court: said environmental clearance can be given in exceptional circumstances
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार अपने एक फैसले में कहा कि असाधारण परिस्थितियों में पर्यावरणीय मंजूरी दी जा सकती है। कोर्ट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अधिनियम पर्यावरणीय मंजूरी को प्रतिबंधित नहीं करता है। न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी की पीठ ने कहा कि यह अदालत इस तथ्य पर ध्यान नहीं दे सकती कि जैव-चिकित्सा अपशिष्ट उपचार सुविधा का संचालन पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम के हित में है। केवल पूर्व पर्यावरण मंजूरी के अभाव में सुविधा को बंद करना जनहित के खिलाफ होगा।

विज्ञापन


पीठ ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा पारित अंतिम आदेश 10 मई, 2017 के खिलाफ अपील पर विचार करने से इन्कार कर दिया, जिसमें एनजीटी एक्ट 2010 के तहत एक आवेदन को खारिज कर दिया गया था। अपीलकर्ता ने 17 अप्रैल, 2015 को संशोधित पर्यावरणीय प्रभाव आकलन अधिसूचना 2006 के प्रावधानों के कथित गैर-अनुपालन के आधार पर एक निजी फर्म द्वारा संचालित कॉमन बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी को बंद करने का निर्देश देने की मांग की थी।
विज्ञापन


दो इकाइयां कंपनी देनदारों के दायरे में आती हैं तो दोनों पर चलेगा दिवालिया कानून
सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर दो इकाइयां कंपनी कर्जदारों की श्रेणी में आती हैं, उन दोनों के खिलाफ आईबीसी के तहत ऋण शोधन कार्रवाई शुरू की जा सकती है। ऋण शोधन अक्षमता और दिवाला संहिता (आईबीसी) की धारा सात वित्तीय कर्जदारों के खिलाफ ऋण शोधन कार्रवाई शुरू करने से संबंधित है। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि एक कर्जदार के संदर्भ में अगर ऋण शोधन कार्रवाई शुरू करने की मंजूरी है तो इससे उसके साथ मिलकर कर्ज लेने वाली इकाई बरी नहीं हो सकती। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
  • न्यायाधीश इंदिरा बनर्जी और न्यायाधीश जेके माहेश्वरी की पीठ ने कहा, अगर दो कर्जदार हैं या दो कंपनियां कर्जदार की श्रेणी में आती हैं, इसका का कोई कारण नहीं है कि आईबीसी की धारा सात के तहत दोनों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जा सकती है। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि दोनों कंपनी कर्जदारों से एक ही राशि नहीं वसूली जा सकती।
  • अपील खारिज करते हुए पीठ ने कहा, अगर बकाया का कुछ हिस्सा एक से प्राप्त किया जाता है, शेष राशि दूसरे कर्जदार से बतौर सह-कर्जदार लिया जा सकता है।

हालांकि, अगर वित्तीय कर्जदाता के दावे का निपटान हो जाता है, दो बार दावा राशि की वसूली का कोई सवाल नहीं है। न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि वित्तीय कर्जदाता ने आईबीसी की धारा सात के तहत दोनों कंपनियों के खिलाफ सीआईआरपी शुरू करने को लेकर अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं और एनसीएलटी ने उसे स्वीकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed