{"_id":"5c6a6940bdec227381666ccb","slug":"supreme-court-refuses-to-hear-plea-seeking-direction-to-ban-animal-slaughter-for-export","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु वध पर प्रतिबंध की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पशु वध पर प्रतिबंध की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
Mon, 18 Feb 2019 01:43 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
supreme court
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वोच्च न्यायालय ने मांस निर्यात के लिए पशुओं के वध को प्रतिबंधित करने संबंधी याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। याचिका में कहा गया है कि मांस निर्यात के लिए जानवरों को मारा जाना पशु क्रूरता निरोधक अधिनियम के खिलाफ है।
विज्ञापन
वर्तमान सरकार में भारत बीफ निर्यात में विश्व में पहले स्थान पर पहुंच गया है। भारत में बीफ के सालाना कारोबार की रकम करीब 27 हजार करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
Supreme Court refuses to entertain a plea seeking direction to ban slaughtering of animals for export claiming the animals have a right to live and the killing of animals for export of meat was against the rules under the prevention of cruelty to animals act.
— ANI (@ANI) February 18, 2019
विज्ञापन
बीफ निर्यात में विश्व में पहले स्थान पर भारत
एक सर्वे के अनुसार भारत में करीब 71 प्रतिशत आबादी ऐसे लोगों की है जो खाने में मांस का उपयोग करते हैं। कुछ दिनों पहले अमेरिका के एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट डिपार्टमेंट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि मोदी सरकार बनने के बाद पिछले साल अक्टूबर में भारत से बीफ एक्सपोर्ट 5 फीसदी से बढ़कर 20 लाख टन हो गया था। हालांकि चीन जैसे देशों में बीफ की बढ़ती मांग इसकी वजह है।
विज्ञापन
वर्तमान सरकार में भारत बीफ निर्यात में विश्व में पहले स्थान पर पहुंच गया है। भारत में बीफ के सालाना कारोबार की रकम करीब 27 हजार करोड़ रुपये है।