{"_id":"604969038ebc3ed38166c720","slug":"supreme-court-refuses-to-give-punishment-exemption-to-convicted-of-sexual-assault-and-murder-with-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोषी को रियायत से इनकार: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 'हम समाज को ‘जंगल’ बनने की इजाजत नहीं दे सकते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दोषी को रियायत से इनकार: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 'हम समाज को ‘जंगल’ बनने की इजाजत नहीं दे सकते
Thu, 11 Mar 2021 06:19 AM IST
देव कश्यप
राजीव सिन्हा, नई दिल्ली
राजीव सिन्हा, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 11 Mar 2021 06:19 AM IST
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज को ‘जंगल’ बनने की इजाजत नहीं दी जा सकती है, यह टिप्पणी करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2009 में नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के दोषी नरेश शाह को किसी भी तरह की रियायत देने से इनकार कर दिया। जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने शाह की इस दलील को भी नकार दिया कि घटना के वक्त वह 20 साल का था, इसलिए उसे राहत दी जाए।
विज्ञापन
पीठ ने दोषी की ओर से पेश वकील मीनाक्षी विज से कहा कि जरा, आप पीड़िता के बारे में सोचिए। आपके मुवक्किल को तो इस बात का शुक्रगुजार होना चाहिए कि उसे फांसी की सजा नहीं दी गई। उसने जो कृत्य किया है, उसे उसकी सजा मिलनी ही चाहिए। विधिक सेवा अथॉरिटी की ओर से नरेश शाह को मुहैया कराई गई वकील विज ने कहा कि वह एक दशक से अधिक वक्त से जेल में है। ऐसे में उस पर रहम किया जाए। ऐसा कोई आदेश जारी किया जाए जिससे वह जेल से बाहर आ सके। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के वक्त नरेश 20 साल का था। उन्होंने सजा को कम करने की भी मांग की।
विज्ञापन
इस पर पीठ ने कहा कि इस समाज को ‘जंगल’ बनने की इजाजत नहीं दी जा सकती। हम इसकी कतई अनुमति नहीं दे सकते। हम दोषी की सजा कम करने का रास्ता नहीं निकाल सकते। हम यह भी देख रहे हैं कि एक तरफ पीड़िता भी है। पीठ ने कहा कि हमें अपने विशेषाधिकार का प्रयोग हर मामले के तथ्यों के आधार पर करना चाहिए। यह कहते हुए पीठ ने दोषी नरेश को पैरोल देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
हरियाणा के नारायणगढ़ में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के मामले में अंबाला ट्रायल कोर्ट ने नरेश को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। प्रदेश सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दोषी की उम्रकैद की सजा को फांसी में बदलने की अपील की थी लेकिन हाईकोर्ट ने सजा बढ़ाने से इनकार कर दिया था।