{"_id":"600b42068ebc3e319367f069","slug":"supreme-court-pospone-date-of-hearing-the-petition-of-former-ips-sanjeev-bhatt-on-27-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट की याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट 27 जनवरी को करेगा सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट की याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट 27 जनवरी को करेगा सुनवाई
Sat, 23 Jan 2021 02:52 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 23 Jan 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय
- फोटो : पीटीआई
सुप्रीम कोर्ट हिरासत में हुई मौत के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा निलंबित करने को लेकर पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट की याचिका पर सुनवाई 27 जनवरी तक टाल दी है। इससे पहले शीर्ष अदालत ने सोमवार को पूर्व याचिका को जनवरी के तीसरे हफ्ते में सूचीबद्ध किया है।
विज्ञापन
जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने शुक्रवार को कहा, हम इस मामले को 27 जनवरी को सुनेंगे। भट्ट के वकील फारूख रशीद ने सुनवाई टालने की अपील की थी। रशीद ने पीठ को बताया कि इस मामले में वरिष्ठ वकील अस्वस्थ हैं और मामले को टाल दिया जाए।
विज्ञापन
बता दें अक्तूबर, 2019 में गुजरात हाईकोर्ट ने पालनपुर की जेल में बंद भट्ट की सजा निलंबित करने से इनकार कर दिया था। 2011 में 2002 के दंगों में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाने वाले भट्ट ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया था।
विज्ञापन