फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   supreme court petition video voice notes can be dying declaration challenge rajasthan high court order

Supreme Court: मौत से पहले के वॉइस या वीडियो संदेश को मृत्युपूर्व बयान माना जा सकता है? याचिका में उठा मुद्दा

Fri, 05 May 2023 03:00 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 05 May 2023 03:00 PM IST
सार

युवती के परिजनों ने 10 मई 2022 को बुरी तरह से पीटा था, जिसके अगले दिन युवती अपने कार्यस्थल पर मृत पाई गई थी। मरने से पहले युवती ने एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड कर उमा पालीवाल को भेजा था।

विज्ञापन
supreme court petition video voice notes can be dying declaration challenge rajasthan high court order
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इस याचिका में सवाल उठाया गया है कि क्या मृत्यु पूर्व रिकॉर्ड किए गए वॉइस या वीडियो मैसेज को मृत्युपूर्व बयान माना जा सकता है या नहीं? साथ ही याचिका में राजस्थान हाईकोर्ट के उस फैसले को भी चुनौती दी गई है, जिसमें हाईकोर्ट ने राजस्थान में ऑनर किलिंग के मामले में कोर्ट की देखरेख में जांच कराने या फिर सीबीआई जांच की मांग को खारिज कर दिया था। याचिका उमा पालीवाल ने दायर की है। 

विज्ञापन


क्या है मामला
बता दें कि 27 मई 2022 को उदयपुर के झल्लारा में एक मामला दर्ज किया गया था। जिसमें हत्या, सबूत मिटाने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप लगे थे। याचिकाकर्ता विशाखा संगठन में वरिष्ठ अधिकारी हैं और उन्हीं के संगठन में काम करने वाली एक युवती ने अपनी पसंद से शादी करने के लिए अपने ही परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई थी। युवती के परिजनों ने 10 मई 2022 को बुरी तरह से पीटा था, जिसके अगले दिन युवती अपने कार्यस्थल पर मृत पाई गई थी। मरने से पहले युवती ने एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड कर उमा पालीवाल को भेजा था, जिसमें हत्या की आशंका जताई थी। 
विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच में खानापूर्ति कर मामले को निपटा दिया है और चार्जशीट में सिर्फ पीड़िता की मां को आरोपी बनाया है। याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में सवाल उठाया है कि क्या मौत से पहले रिकॉर्ड किए गए वॉइस या वीडियो मैसेज को मृत्यु पूर्व बयान माना जा सकता है? साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा मामले की सीबीआई जांच की मांग को खारिज करने को भी चुनौती दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed