फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court orders setting up of a 5 judge constitution bench to hear WhatsApp privacy case

Facebook, Whatsapp प्राइवेसी केस, सुनवाई के लिए SC ने 5 जजों की बेंच बनाई

Wed, 05 Apr 2017 01:54 PM IST
amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय Updated Wed, 05 Apr 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court orders setting up of a 5 judge constitution bench to hear WhatsApp privacy case
व्हाट्सऐप प्राइवेसी

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को व्हाटसऐप प्राइवेसी मामले की सुनवाई 5 जजों की संवैधानिक पीठ को सौंपने का आदेश दिया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने व्हाटसऐप की प्राइवेसी को लेकर व्हाटसऐप और फेसबुक को नोटिस भेजा था। दरअसल सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि फेसबुक और वाट्सऐप पर डेटा सुरक्षित नहीं है और यह देश के संविधान के आर्टिकल 21 का उल्लंघन है। मामले की सुनवाई 18 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन

 

बता दें कि व्‍हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी के खिलाफ कर्मण्‍य सिंह सरीन और श्रेया शेठी ने दिल्‍ली हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल की थी जिसमें फेसबुक और व्हाट्सऐप को अपनी पॉलिसी में बदलाव करने को कहा गया था। याचिका में कहा गया था कि नई पॉलिसी लागू करना पूरी तरह से यूजर्स की प्राइवेसी का हनन है। फिलहाल दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिका को खारीज करते हुए सुनवाई से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


दिल्ली हाई कोर्ट से खारिज होने के बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने फेसबुक और व्हाट्सऐप को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा था और अब कोर्ट ने मामले की सुनवाई 5 जजों की संवैधानिक पीठ को सौंपने का आदेश दिया है। दरअसल सितंबर 2016 में व्हाटसऐप की नई पॉलिसी आई थी जिसके तहत वाट्सऐप यूजर्स का डाटा का इस्तेमाल फेसबुक अपने व्यवसायिक फायदे के लिए कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed