{"_id":"5f4980388ebc3e3cdb4e0a40","slug":"supreme-court-order-to-center-for-appoint-member-for-top-consumer-panel","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीर्ष उपभोक्ता पैनल के लिए जल्द सदस्य नियुक्त करे केंद्र: शीर्ष कोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शीर्ष उपभोक्ता पैनल के लिए जल्द सदस्य नियुक्त करे केंद्र: शीर्ष कोर्ट
Sat, 29 Aug 2020 03:38 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 29 Aug 2020 03:38 AM IST
विज्ञापन
supreme court
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र से शीर्ष उपभोक्ता पैनल के लिए जल्द एक सदस्य नियुक्त करने का निर्देश दिया है। कोर्ट को बताया गया था कि इस आशय का प्रस्ताव मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) के पास था। यह निर्देश राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के एक सदस्य की याचिका की सुनवाई के दौरान आया, जो 30 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं।
विज्ञापन
याचिका में सदस्य ने कहा, मेरा कार्यकाल तब तक के लिए बढ़ाया जा सकता है, जब तक कि मेरी जगह किसी और की नियुक्ति न कर दी जाए। जस्टिस एल नागेश्वर राव, जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस एस रवींद्र भट की पीठ ने कहा, हमें उम्मीद है कि आयोग में नियुक्तियां जल्द ही कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कोर्ट को बताया कि चयन समिति की सिफारिशों पर विचार किया जा रहा है।