फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   supreme court news and updates 24 august today Gauri Lankesh murder case

SC Updates: गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज

Sat, 24 Aug 2024 02:59 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 24 Aug 2024 02:59 PM IST
सार

जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और एससी शर्मा की पीठ ने कहा कि आरोपी मोहन नायक ने कार्यवाही में ट्रायल कोर्ट के साथ सहयोग किया है और उसने किसी स्थगन की मांग नहीं की है।

विज्ञापन
supreme court news and updates 24 august today Gauri Lankesh murder case
Supreme Court - फोटो : ANI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट से पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के आरोपी को राहत मिली है। दरअसल, शीर्ष अदालत ने कर्नाटक हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ कविता लंकेश की याचिका खारिज कर दी, जिसमें उनकी बड़ी बहन गौरी लंकेश की हत्या के मामले में आरोपी को जमानत दी गई थी। 

विज्ञापन


हम हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते: शीर्ष अदालत
जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और एससी शर्मा की पीठ ने कहा कि आरोपी मोहन नायक ने कार्यवाही में ट्रायल कोर्ट के साथ सहयोग किया है और उसने किसी स्थगन की मांग नहीं की है। अदालत ने कहा कि किसी भी हालत में हम हाईकोर्ट के दिए आदेश में हस्तक्षेप करने के इच्छुक नहीं हैं। हालांकि, यह भी निर्देश दिया जाता है कि ट्रायल कोर्ट तेजी से ट्रायल का संचालन करेगा और सभी पक्ष ट्रायल कोर्ट के साथ सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


पीठ ने कहा, 'यह बिना कहे ही स्पष्ट है कि यदि प्रतिवादी सहयोग नहीं करता है या अनावश्यक स्थगन की मांग करता है या किसी शर्त का उल्लंघन करता है तो कर्नाटक राज्य या शिकायतकर्ता जमानत रद्द करने के लिए आवेदन करने के लिए स्वतंत्र होगा। यदि ऐसा कोई आवेदन दायर किया जाता है तो उस पर उसके गुण-दोष के आधार पर और कानून के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
पांच सितंबर, 2017 को गौरी लंकेश की दक्षिण बंगलूरू में उनके आवास के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। नायक को 18 जुलाई, 2018 को गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान गौरी लंकेश की बहन कविता लंकेश ने कर्नाटक हाईकोर्ट के पिछले साल सात दिसंबर के जमानत आदेश को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी, जो आरोपी नायक के खिलाफ था। जमानत देते समय हाईकोर्ट ने इस बात को ध्यान में रखा था कि नायक पिछले पांच वर्षों से जेल में है और 527 आरोपपत्रित गवाहों में से अब तक 90 से पूछताछ की जा चुकी है।


केवल सौ गवाहों की होनी है जांच
जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की खंडपीठ के समक्ष सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा (प्रतिवादी कर्नाटक राज्य की ओर से उपस्थित) ने जानकारी दी कि अभियोजन पक्ष द्वारा अब तक 137 गवाहों की जांच की जा चुकी है। जबकि, 137 गवाहों को हटा दिया गया है और अभियोजन पक्ष द्वारा 150 और गवाहों को हटाने की संभावना है। इसलिए केवल 100 गवाहों की जांच की जानी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed