फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court News and Update today, SC notice to UP over MLA Abbas Ansari's plea for nod to attend fatiha

SC Updates: मुख्तार अंसारी के बेटे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाब, नौ को अगली सुनवाई

Fri, 05 Apr 2024 02:54 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 05 Apr 2024 02:54 PM IST
सार

एक आपराधिक मामले में न्यायिक हिरासत में बंद अब्बास अंसारी ने अदालत में याचिका दायर कर अपने पिता के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने की अनुमति मांगी थी।
 

विज्ञापन
Supreme Court News and Update today, SC notice to UP over MLA Abbas Ansari's plea for nod to attend fatiha
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्तार अंसारी की फातेहा (विशेष प्रार्थना) 10 अप्रैल को होनी है। जेल में बंद मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर फातेहा में शामिल होने की अनुमति मांगी है। इस पर अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। 

विज्ञापन


28 मार्च को हुई थी मौत
गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को उत्तर प्रदेश के बांदा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। वहीं, एक आपराधिक मामले में न्यायिक हिरासत में बंद अब्बास अंसारी ने अदालत में याचिका दायर कर अपने पिता के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को अब्बास के वकील ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ को बताया कि उनकी याचिका समय पर अदालत के समक्ष सूचीबद्ध नहीं हो सकी और अंतिम संस्कार हो चुका है। वकील ने कहा कि उन्हें याचिका में संशोधन करने और 10 अप्रैल को होने वाली फातेहा में शामिल होने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में संशोधन की मांग
पीठ ने कहा, 'याचिकाकर्ता के वकील ने शुरू में कहा कि चूंकि अंतिम संस्कार पहले ही हो चुका है, याचिकाकर्ता रिट याचिका में संशोधन करना चाहता है ताकि वह 10 अप्रैल को होने वाली 'फातेहा' में शामिल हो सके। नोटिस जारी करें और नौ अप्रैल तक इसपर जवाब मांगें।'

अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता संशोधित याचिका की प्रति उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश वकील को प्रदान करे। पीठ ने कहा कि मामले की सुनवाई नौ अप्रैल को होगी।

भीमा कोरेगांव मामले में आरोपी प्रोफेसर शोमा सेन को जमानत
नागपुर यूनिवर्सिटी की पूर्व प्रोफेसर शोमा सेन को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। बता दें, सेन पर भीमा कोरेगांव मामले के संबंध में कथित माओवादी संबंधों के लिए गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम 1967 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह छह जून, 2018 से जेल में बंद हैं। 
 
सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों पर सेन की जमानत पर रिहाई की अनुमति दी है। अदालत ने निर्देश दिया कि सेन विशेष अदालत की अनुमति के बिना महाराष्ट्र राज्य नहीं छोड़ेंगी, अपना पासपोर्ट जमा करवाएंगी इसके अलावा अपना पता और मोबाइल नंबर जांच अधिकारी को देंगी। उसे अपने मोबाइल फोन की लोकेशन और जीपीएस को भी पूरे समय सक्रिय रखना होगा। वहीं उसके फोन को एनआईए अधिकारी के फोन के साथ जोड़ा जाएगा ताकि स्थान का पता लगाया जा सके।
 
कोर्ट ने कहा कि अगर शर्तों का उल्लंघन होता है तो अभियोजन पक्ष जमानत रद्द करने की मांग कर सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed