फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   supreme court may give final decision on 5th about UP Guest Teachers

यूपी के 1.72 लाख गेस्ट टीचर्स की किस्मत का 'सुप्रीम' फैसला 5 को

Wed, 28 Jun 2017 12:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Jun 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
supreme court may give final decision on 5th about UP Guest Teachers
सु्प्रीम कोर्ट - फोटो : SELF
उत्तर प्रदेश शिक्षा मित्र मामले पर सुप्रीम कोर्ट 5 जुलाई को अपना फैसला सुना सकता है। इस फैसले पर करीब एक लाख 72 हजार शिक्षा मित्रों का भविष्य टिका हुआ है। न्यायमूर्ति आदर्श गोयल और न्यायमूर्ति यूयू ललित की पीठ ने 17 मई को इनके सहायक शिक्षकों के तौर पर समायोजन का फैसला सुरक्षित रख लिया था। 
विज्ञापन


शिक्षा मित्रों के वकीलों की दलील थी कि ये वर्षों से पढ़ा रहे हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से राहत की गुहार लगाई कि मानवीय आधार पर सहायक शिक्षक के तौर पर शिक्षा मित्रों को जारी रखा जाए। सहायक शिक्षक बने करीब 22 हजार शिक्षा मित्र ऐसे हैं जिनके पास वांछनीय योग्यता हैं।
विज्ञापन


वकीलों का कहना था कि राज्य में शिक्षकों की कमी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा मित्रों की नियुक्ति हुई थी। उम्र के इस पड़ाव में उनके साथ मानवीय रवैया अपनाया जाना चाहिए। मालूम हो कि 12 सितंबर 2015 को हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के इन शिक्षा मित्रों का सहायक शिक्षक के तौर पर समायोजन को निरस्त कर दिया था। बाद में इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed