फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Justice Suryakant 50 files reading Bench adjourns Election Commissioners Appointment Law case

SC: 'हम चाहते तो हैं 24 घंटे काम.. हर रात 50 फाइलें पढ़ने के बाद कितनी ऊर्जा बचेगी'; जज को ऐसा क्यों कहना पड़ा

Thu, 15 May 2025 03:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 15 May 2025 03:59 AM IST
सार

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, हम चाहते हैं कि हम 24 घंटे काम कर सकें। प्रति रात 50 फाइलें पढ़ने के बाद... इस नियमित मामले की सुनवाई के लिए कितनी ऊर्जा बची है। आइए देखते हैं कि हम अगले सप्ताह इस मामले में क्या कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Supreme Court Justice Suryakant 50 files reading Bench adjourns Election Commissioners Appointment Law case
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि वह चाहते तो हैं कि 24 घंटे काम कर सकें। प्रति रात 50 फाइलें पढ़ने के बाद... इस नियमित मामले की सुनवाई के लिए कितनी ऊर्जा बचती है। शीर्ष अदालत ने इस टिप्पणी के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई बुधवार को स्थगित कर दी। इस कानून में सीजेआई को चुनाव आयुक्तों के चयन पैनल से हटा दिया गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Supreme Court: टीवीके ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, कहा- वक्फ बिल पर केंद्र के जवाब में जरूरी तथ्य नहीं
विज्ञापन


जस्टिस सूर्यकांत व जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने संकेत दिया कि वह अगले हफ्ते इस मामले की सुनवाई कर सकती है। एनजीओ एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण ने पीठ से कहा कि मामले की आज और कल सुनवाई की जाए और मामले का निपटारा कर दिया जाए। इस पर पीठ ने कहा, कल तीन जजों की पीठ आंशिक रूप से मामले की सुनवाई करेगी। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, हम चाहते हैं कि हम 24 घंटे काम कर सकें। प्रति रात 50 फाइलें पढ़ने के बाद... इस नियमित मामले की सुनवाई के लिए कितनी ऊर्जा बची है। आइए देखते हैं कि हम अगले सप्ताह इस मामले में क्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Supreme Court: ISIS से संबंध रखने के आरोपी अम्मार रहमान की जमानत रद्द करने से इनकार, कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला

2024 में, सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023 के तहत दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया था। एडीआर के साथ साथ जया ठाकुर (मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव), संजय नारायणराव मेश्राम, धर्मेंद्र सिंह कुशवाह और अधिवक्ता गोपाल सिंह ने भी अधिनियम पर रोक लगाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed