फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Justice Chelameswar retires tomorrow

सुप्रीम कोर्ट से आज रिटायर हो जाएंगे न्यायमूर्ति चेलमेश्वर, अधर में केएम जोसेफ की पदोन्नति

Fri, 22 Jun 2018 08:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Jun 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court Justice Chelameswar retires tomorrow
justice chelameswar

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के एम जोसेफ की शीर्ष अदालत में संभावित पदोन्नति की प्रक्रिया में अब विलंब हो सकता है क्योंकि न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर के आज सेवानिवृत्त होने के बाद उच्चतम न्यायालय की कोलेजियम का स्वरूप बदल जायेगा। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति चेलमेश्वर के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय कोलेजियम में न्यायमूर्ति ए के सीकरी शामिल हो जायेंगे। कोलेजियम के अन्य सदस्यों में न्यायमूर्ति रंजन गोगोई , न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर और न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ शामिल है। 
विज्ञापन


प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय कोलेजियम की 11 मई को हुयी बैठक में सिद्धांत रूप में न्यायमूर्ति के एम जोसेफ को पदोन्नति देकर उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की अपनी सिफारिश दोहराने पर सहमति हुयी थी। परंतु न्यायमूर्ति जोसेफ के नाम की सिफारिश करने की तिथि के बारे में कोई निर्णय नहीं हो सका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलेजियम ने 16 मई को अपनी अगली बैठक् में यह कहते हुये फैसला टाल दिया था कि इस मामले में और मंत्रणा की जानी चाहिए और उन उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों तथा न्यायाधीशों के नाम पर भी व्यापक विचार किया जाना चाहिए जिनका उच्चतम न्यायालय में प्रतिनिधित्व नहीं है। 

कोलेजियम के सदस्य न्यायमूर्ति चेलमेश्वर के सेवानिवृत्त होने और इसमें न्यायमूर्ति सीकरी के शामिल होने के बाद न्यायमूर्ति जोसेफ के नाम पर नये सिरे से पुनर्विचार की आवश्यकता हो सकती है। 

केन्द्र ने 26 अप्रैल को न्यायमूर्ति के एम जोसेफ को पदोन्नति देने संबंधी सिफारिश की फाइल पुनर्विचार के लिये कोलेजियम को यह कहते हुये लौटा दी थी कि यह प्रस्ताव शीर्ष अदालत के मानदंडों के अनुरूप नहीं है। 


यही नहीं , सरकार ने फाइल लौटाते हुये उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति जोसेफ की वरिष्ठता पर भी सवाल उठाये थे। 

न्यायमूर्ति चेलमेश्वर के बाद प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा दो अक्तूबर के सेवानिवृत्त होंगे। इसके बाद नवंबर में न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ और दिसंबर में न्यायमूर्ति लोकूर सेवानिवृत्त होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed