फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Judges Appointment Justices Satish Chandra Sharma Augustine George Masih Sandeep Mehta

Supreme Court: तीन चीफ जस्टिस पदोन्नत, सुप्रीम कोर्ट में 34 हुई कुल जजों की संख्या, अब पूरी क्षमता से होगा काम

Thu, 09 Nov 2023 04:51 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 09 Nov 2023 04:51 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर से जजों की फुल स्ट्रेंथ कार्यरत होगी। तीन जजों की पदोन्नति के साथ सुप्रीम कोर्ट में कुल जजों की संख्या 34 हो चुकी है। तीन अलग-अलग हाईकोर्ट से मुख्य न्यायाधीशों को पदोन्नत किया गया है।

विज्ञापन
Supreme Court Judges Appointment Justices Satish Chandra Sharma Augustine George Masih Sandeep Mehta
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह, जस्टिस संदीप मेहता, जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की नियुक्ति - फोटो : social media

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों के कुल 34 पद हैं। कानून मंत्रालय ने तीन राज्यों के उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को पदोन्नत करने का फैसला लिया है। इसी के साथ देश की शीर्ष अदालच ने जजों के सबी 34 पद भर जाएंगे। इसका मतलब सुप्रीम कोर्ट तीनों न्यायाधीशों की शपथ के बाद पूरी क्षमता से काम करेगी। उच्च न्यायालय के तीन मुख्य न्यायाधीशों को गुरुवार को उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत किया गया।
विज्ञापन


कॉलेजियम की सिफारिश के बाद कानून मंत्री ने किया एलान
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर एक पोस्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति की घोषणा की। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बीते 6 नवंबर को इन जजों के नामों की सिफारिश की थी। जिन राज्यों के न्यायाधीशों को पदोन्नत किया गया है, इसमें दिल्ली, राजस्थान और गौहाटी हाईकोर्ट शामिल हैं।
विज्ञापन


उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की पदोन्नति
मेघवाल के बयान के मुताबिक दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा, राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संदीप मेहता को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed