{"_id":"57df1ac44f1c1b1d0aa82a97","slug":"supreme-court-judge-justice-chandrachud-suffering-from-chikungunya","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के जज न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को हुआ चिकनगुनिया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट के जज न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को हुआ चिकनगुनिया
राजीव सिन्हा/नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Sep 2016 04:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में चिकनगुनिया के मरीजों की सूची में अब सुप्रीम कोर्ट के एक जज का नाम भी जुड़ गया है। चिकनगुनिया ने न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ को अपनी चपेट में लिया है। करीब एक हफ्ते से वह इससे पीड़ित हैं, जिसकी वजह से वह बीते हफ्ते सुप्रीम कोर्ट नहीं आए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक करीब एक हफ्ते पहले बुखार और जोड़ों में दर्द की शिकायत के बाद न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने डॉक्टर से संपर्क किया। जांच में पता चला कि उन्हें चिकनगुनिया है। इतना ही नहीं न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को अस्पताल में दाखिल होना पड़ा। हालांकि दो दिनों के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। फिलहाल वह उत्तर प्रदेश सदन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि करीब चार महीने पहने न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट में जज बने थे। इससे पहले वह इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे। उन्हें अभी सरकारी आवास नहीं मिल सका है, जिस कारण से वह उत्तर प्रदेश सदन में रह रहे हैं।
विज्ञापन
भारत के प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर सहित अन्य जजों ने न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ से फोन पर उनका हालचाल पूछा है। सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल सहित अन्य अधिकारी उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखे हुए हैं। मालूम हो कि एंट्री टैक्स की वैधता को लेकर नौ सदस्यीय संविधान पीठ इन दिनों सुनवाई कर रही है। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ भी इस संविधान पीठ के सदस्य हैं। लेकिन चिकनगुनिया से ग्रस्त होने के कारण उनकी अनुपस्थिति से संविधान पीठ को पिछले हफ्ते सुनवाई टालनी पड़ी।