फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Judge Controversy: CJI, senior judges have a lunch date on Wednesday

सुप्रीम कोर्ट विवाद: जजों के साथ CJI की थी मीटिंग, छुट्टी पर गए जस्टिस चेलमेश्वर

Wed, 17 Jan 2018 02:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Jan 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court Judge Controversy: CJI, senior judges have a lunch date on Wednesday

सुप्रीम कोर्ट के छिड़ा जज विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नाराजगी जताने वाले चार जजों में से एक जज चेलमेश्वर छुट्टियों पर चले गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के रूम नंबर 2 पर उनके छुट्टी पर जाने का नोटिस लगा हुआ है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट बार काउंसिल के चेयरमेन मनन मिश्रा ने मीडिया से कहा था कि ये घरेलू मामला था और जजों ने मिलकर इसे सुलझा लिया है।

विज्ञापन

 

माना जा रहा था कि चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा और बाकी के चार जजों के बीच गतिरोध थमने की संभावना है। मंगलवार को चीफ जस्टिस ने बाकी के चार जजों के साथ अपने मतभेद सुलझाने के संकेत दिए थे और उनके साथ मुलाकात की थी। चीफ जस्टिस ने उनसे वादा किया था कि इस मामले पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह चारों जजों ने जस्टिस ए के सिकरी और दो भविष्य के चीफ जस्टिस के साथ मिलकर सीजेआई से चाय पर मुलाकात की थी। यह मीटिंग करीब 15 मिनट तक चली थी। जिसमें CJI ने कहा कि वह सीनियर चारों जजों की बात पर विचार करने के लिए तैयार थे। बाद में चारों जजों ने शाम को जस्टिस चेलमेंश्वर के घर पर मुलाकात की थी। 


आपको बता दें कि CJI और बाकी के चार जज बुधवार को दोबारा मुलाकात के लिए तैयार हुए हैं। वह एक साथ दोपहर का भोजन भी करेंगे। इस मुलाकात के शांतिपूर्वक होने की संभावना भी जताई जा रही है क्योंकि इस मुलाकात के लिए कई जजों ने प्रयास किये हैं।  इन जजों में भविष्य के CJI जस्टिस एस ए बोबडे, एन वी रमाना, यू यू ललित और डी वाई चंद्रचूड़ शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed