{"_id":"5df0b2c28ebc3e87c430ac02","slug":"supreme-court-hold-an-in-chamber-hearing-to-decide-hear-review-petitions-in-ayodhya-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या पर फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई हो या नहीं, कल फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अयोध्या पर फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई हो या नहीं, कल फैसला
Wed, 11 Dec 2019 02:47 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या पर 9 नवंबर वाले फैसले के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई हो या नहीं इसपर सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की बेंच गुरुवार को फैसला करेगी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की पीठ गुरुवार को आपस में विचार करेगी।
विज्ञापन
Supreme Court five-judge bench to hold an in-chamber hearing tomorrow to decide whether to hear review petitions in open court or not, against its November 9 verdict in Ayodhya case, a lawyer connected with the case said
— ANI (@ANI) December 11, 2019विज्ञापन
गौरतलब है कि अयोध्या मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष की ओर से आठ पुनर्विचार याचिकाएं दायर की गई हैं। इन याचिकाओं में कहा गया कि नौ नवंबर के पांच सदस्यीय संविधान पीठ के फैसले में कई गलतियां हैं और कई विरोधाभास हैं लिहाजा उस फैसले पर पुनर्विचार करने की दरकार है। पुनर्विचार याचिकाएं दायर करने की मियाद खत्म होने के आखिरी दिन यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राजीव धवन के नेतृत्व में दाखिल की गई।
विज्ञापन
ये याचिकाएं मौलाना मुफ्ती हसबुल्लाह, मोहम्मद उमर, मौलाना महफूज उर रहमान, मिसबाउद्दीन, रिजवान, हाजी महबूब, असद और अयूब की ओर से दायर की गई हैं। पुनर्विचार याचिकाओं में कहा गया कि नौ नवंबर के फैसले पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए क्योंकि यह कानून के विपरीत है। इसमें विरोधाभास है और पूर्ण न्याय का उल्लंघन है।
वहीं, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वकील जफरयाब जिलानी ने मीडिया को बताया था कि आठ लोगों की ओर से पुनर्विचार याचिकाएं दायर की गई हैं। इन याचिकाओं को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड समर्थन दे रही है। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर पुनर्विचार याचिकाओं पर ओपन कोर्ट में सुनवाई हुई तो उनकी ओर से वरिष्ठ वकील राजीव धवन पैरवी करेंगे।