फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court hearing today in liquor policy irregularities case and other case

SC: सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर सीबीआई-ईडी को नोटिस; बिहार सरकार ने आनंद मोहन की रिहाई को उचित ठहराया

Fri, 14 Jul 2023 12:58 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 14 Jul 2023 12:58 PM IST
सार

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने छह जुलाई को जमानत याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना और बेला एम त्रिवेदी की बेंच ने मनीष की जमानत अर्जी पर सुनवाई की।

विज्ञापन
Supreme Court hearing today in liquor policy irregularities case and other case
Supreme Court - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट में आज शराब नीति केस में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों जांच एजेंसियों को 28 जुलाई तक जवाब दाखिल करने को कहा है। मनीष ने 6 जुलाई को जमानत याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना और बेला एम त्रिवेदी की बेंच ने मनीष की जमानत अर्जी पर सुनवाई की।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान जस्टिस खन्ना ने कहा कि उन्हें सिसोदिया की पत्नी की बीमारी की स्थिति के बारे में पता है। उन्होंने यह भी कहा कि हम बीमार पत्नी के कारण याचिका पर विचार कर रहे हैं, न कि उनके स्टेटस को देखते हुए। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने सीबीआई और ईडी का पक्ष रखते हुए कहा कि पत्नी की बीमारी का हवाला देते हुए सिसोदिया की अंतरिम जमानत याचिका ट्रायल कोर्ट ने खारिज कर दी थी। हालांकि, पीठ ने राजू को जांच एजेंसियों की ओर से जवाब दाखिल करने को कहा।
विज्ञापन


बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में आनंद मोहन की रिहाई को उचित ठहराया
बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष गोपालगंज के तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट जी कृष्णैया की हत्या के मामले में गैंगस्टर से नेता बने आनंद मोहन को समय पूर्व रिहाई के अपने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में उचित ठहराया है।   फैसले के खिलाफ दिवंगत आईएएस अधिकारी कृष्णैया की पत्नी उमा देवी की ओर से दायर एक रिट याचिका का जवाब देते हुए राज्य सरकार ने कहा है कि पीड़ित की स्थिति सजा में छूट से इन्कार करने का कारक नहीं हो सकती। राज्य का कहना है कि आम जनता या लोक सेवक की हत्या की सजा समान है। पूर्व सांसद आनंद मोहन के नेतृत्व वाली भीड़ ने आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इस मामले में 1994 में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। उन्हें 27 अप्रैल को समय पूर्व रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2002 में अपनी नीति पर दोबारा किया गौर
राज्य सरकार ने कहा कि इस अदालत से पारित विभिन्न आदेशों के मद्देनजर राज्य ने 2002 की अपनी नीति पर दोबारा गौर किया। राज्य सरकार ने कहा है कि एक लोक सेवक की हत्या के दोषी की आजीवन कारावास की समयपूर्व रिहाई के संबंध में अन्य राज्य सरकारों की नीति पर भी विचार किया गया है। यह पाया गया कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना, पांडिचेरी आदि अन्य राज्यों में किसी लोक सेवक या आम जनता की हत्या में उम्रकैद की सजा पाए दोषी की समय पूर्व रिहाई को लेकर कोई अंतर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed