{"_id":"5bdc03eebdec22722526d775","slug":"supreme-court-got-four-new-judges-cji-ranjan-gogoi-conducted-oath-of-all","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्चतम न्यायालय को मिले चार नए न्यायाधीश, सीजेआई रंजन गोगोई ने आज दिलाई शपथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उच्चतम न्यायालय को मिले चार नए न्यायाधीश, सीजेआई रंजन गोगोई ने आज दिलाई शपथ
भाषा
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी, न्यायमूर्ति एम आर शाह और न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी को शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। इन न्यायाधीशों के शपथ लेने के साथ ही उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या अब 28 हो गई है।
उच्चतम न्यायालय के कोर्ट नंबर एक में सुबह साढ़े दस बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ अैर प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने चारों न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई।
राष्ट्रपति ने गुप्ता, रेड्डी, शाह और रस्तोगी को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने के उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम की सिफारिश को गुरुवार को मंजूरी दे दी थी। ये चारों न्यायाधीश अलग-अलग उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीश थे।
विज्ञापन
न्यायाधीश गुप्ता मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे जबकि न्यायाधीश रेड्डी गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। न्यायाधीश शाह पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे जबकि न्यायाधीश रस्तोगी त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।
शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों के स्वीकृत पदों की संख्या 31 है। इन चार न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या संख्या 24 से बढ़कर 28 हो गई है।