{"_id":"5d1f49fe8ebc3e3c7f54940e","slug":"supreme-court-dismisses-a-petition-seeking-the-cancellation-of-the-lok-sabha-elections-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019 को रद्द करने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव 2019 को रद्द करने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
Fri, 05 Jul 2019 06:30 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 05 Jul 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव को रद्द कर बैलेट पेपर से फिर कराने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस रोहिंग्टन एफ नरीमन की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिकाकर्ता एमएल शर्मा से पूछा कि आप क्या कह रहे हैं?
विज्ञापन
क्या आप चाहते हैं कि हम पूरा चुनाव रद्द कर दें। यह कैसी याचिका है। यह कहते हुए पीठ ने याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। याचिका में लोकसभा चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल पर सवाल उठाए गए थे।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता का कहना था कि चुनाव आयोग पूरे चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल नहीं कर सकता। लिहाजा चुनाव को रद्द किया जाए और बैलेट पेपर के जरिए फिर से चुनाव कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन