{"_id":"5852ddef4f1c1ba171649a13","slug":"supreme-court-dismissed-the-petition-of-thejustice-katju","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्टिस काटजू को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कोर्ट ने खारिज की याचिका","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जस्टिस काटजू को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कोर्ट ने खारिज की याचिका
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को पूर्व न्यायाधीश जस्टिस मार्कंडे काजटू की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ संसद में पारित एक प्रस्ताव को खारिज करने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
काटजू ने एक ब्लॉग में महात्मा गांधी और सुभाषचंद्र बोस के बारे में अनुचित टिप्पणी की थी, जिसकी निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया था। चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि यह अपील मेरिट के आधार पर खारिज की जा रही है।
विज्ञापन
पीठ की ओर से जस्टिस यूयू ललित ने फैसला सुनाया। पिछले साल 29 जुलाई को जस्टिस काटजू ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने अपने ब्लॉग में महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस को ब्रिटिश और जापानी एजेंट बताया था। इसके बाद संसद के दोनों सदनों ने उनके बयान की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया था।
विज्ञापन