{"_id":"5f3b00ee373034006b1951b6","slug":"supreme-court-defers-hearing-on-case-on-merger-of-rajasthan-bsp-mlas-with-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय होने से संबंधित मामले पर सुनवाई टली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजस्थान के बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय होने से संबंधित मामले पर सुनवाई टली
Tue, 18 Aug 2020 03:43 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 18 Aug 2020 03:43 AM IST
विज्ञापन
supreme court
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के छह बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय हो जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सोमवार को होने वाली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने एक हफ्ते के लिए टाल दी है।
विज्ञापन
जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने भाजपा विधायक मदन दिलावर द्वारा दायर इस याचिका पर 24 अगस्त को सुनवाई करने का निर्णय लिया है। दिलावर ने याचिका दायर कर विधानसभा स्पीकर के उस निर्णय को चुनौती दी है जिसमें उन्होंने छह बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
विधानसभा स्पीकर की ओर से पेश वकील सुनील फर्नांडिस ने पीठ को बताया कि गत शुक्रवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने आदेश का कुछ ही हिस्सा लिखवाया था। चूंकि साफ सफाई के काम के लिए तीन दिनों के लिए हाईकोर्ट को बंद रखने का निर्णय गया है, लिहाजा इस याचिका पर सुनवाई अगले हफ्ते की जाए।
विज्ञापन
सनद रहे कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते भी यह कहते हुए इस याचिका पर सुनवाई टाल दी थी कि इसी तरह का मामला हाईकोर्ट में भी लंबित है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जब तक हाईकोर्ट इस मामले में आदेश नहीं पारित कर देता हम इस मसले पर दखल नहीं दे सकते।