{"_id":"61fa9bdb4cba7b50fb6802e8","slug":"supreme-court-collegium-reiterates-recommends-19-names-for-judgeship-in-high-courts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Supreme Court collegium: छह न्यायिक अधिकारियों को दिल्ली हाईकोर्ट में जज बनाने की सिफारिश, 50 फीसदी क्षमता से हो रहा काम ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Supreme Court collegium: छह न्यायिक अधिकारियों को दिल्ली हाईकोर्ट में जज बनाने की सिफारिश, 50 फीसदी क्षमता से हो रहा काम
Wed, 02 Feb 2022 08:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 02 Feb 2022 08:27 PM IST
सार
तेलंगाना हाईकोर्ट के लिए 12 जजों की नियुक्ति की भी सिफारिश की गई है जिनमें से पांच न्यायिक अधिकारी हैं और शेष वकील हैं।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छह न्यायिक अधिकारियों को दिल्ली हाईकोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की है। इसके अलावा कॉलेजियम ने अन्य हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति की सिफारिशें केंद्र सरकार को भेजी हैं। चीफ जस्टिस एनवी रमण की अध्यक्षता में एक फरवरी को हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में छह न्यायिक अधिकारियों पूनम ए भांभा, नीना बंसल कृष्णा, दिनेश कुमार शर्मा, अनूप कुमार मेंदीरता, स्वर्ण कांता शर्मा और सुधीर कु मार जैन को दिल्ली हाईकोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की है। दिल्ली हाईकोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 60 है, लेकिन फिलहाल वह 50 फीसदी क्षमता में काम कर रहा है।
विज्ञापन
साथ ही तेलंगाना हाईकोर्ट के लिए 12 जजों की नियुक्ति की भी सिफारिश की गई है जिनमें से पांच न्यायिक अधिकारी हैं और शेष वकील हैं। इसके अलावा कॉलेजियम ने कर्नाटक हाईकोर्ट में जज बनाने के लिए एक न्यायिक अधिकारी, पटना हाईकोर्ट में जज के लिए दो, कलकत्ता हाईकोर्ट में जज के लिए दो, बॉम्बे हाईकोर्ट के लिए दो और झारखंड हाईकोर्ट में जज बनाने के लिए एक नाम की सिफारिशें फिर से भेजी हैं।
विज्ञापन