{"_id":"5bddfbe7bdec2269685b0a35","slug":"supreme-court-collegium-recommends-16-officers-to-be-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने की 16 अधिकारियों को जज बनाने की सिफारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने की 16 अधिकारियों को जज बनाने की सिफारिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट कोलेजिमय ने 16 न्यायिक अधिकारियों को इलाहाबाद और उत्तराखंड हाई कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की है। इनमें सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल रविंद्र मैथानी सहित तीन न्यायिक अधिकारियों को उत्तराखंड हाई कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने रवींद्र मैथानी के अलावा नारायण सिंह धनिक और रमेश चंद्र खुल्बे को उत्तराखंड हाई कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
साथ ही कोलेजियम ने राम कृष्ण गौतम, उमेश कुमार, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार-9, राजेंद्र कुमार-4, मोहम्मद फैज आलम खान, विकास कंवर श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सुरेश कुमार गुप्ता, गंधीकोटा श्री देवी, नरेंद्र कुमार जौहरी, राज बीर सिंह और अजीत सिंह को इलाहाबाद हाई कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
इस साल अप्रैल में इलाहाबाद हाई कोर्ट कोलेजियम ने 15 न्यायिक अधिकारियों को जज बनाने की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम को भेजी थी। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने 15 नामों पर विचार किया और इनमें 13 नामों को हरी झंडी दे दी।