{"_id":"60ad6cf58ebc3e4b3b57d522","slug":"supreme-court-bar-association-president-vikas-singh-appeals-to-cji-for-increase-number-of-vacation-benches","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट: बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने की अवकाशकालीन पीठ की संख्या बढ़ाने की अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट: बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने की अवकाशकालीन पीठ की संख्या बढ़ाने की अपील
Wed, 26 May 2021 03:02 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 26 May 2021 03:02 AM IST
विज्ञापन
supreme court
- फोटो : पीटीआई
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एनवी रमण को पत्र लिखकर अवकाशकालीन पीठों की संख्या बढ़ाने और छुट्टी के दौरान सुनवाई किए जाने वाले मामलों की श्रेणी में बढ़ोतरी करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
उन्होंने सीजेआई से आग्रह किया कि मौखिक सूचीबद्धता की व्यवस्था भी बहाल की जाए। उन्होंने सीजेआई को पत्र लिखकर कहा, आग्रह किया जाता है कि आपका कार्यालय अवकाशकालीन पीठ की स्थिति को लेकर फौरन आवश्यक कदम उठाए और अदालत की परंपरा के मुताबिक अवकाश पीठ की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
साथ ही उन मामलों की श्रेणी का विस्तार भी किया जाए जिन पर छुट्टियों के दौरान सुनवाई हो, ताकि छुट्टियों के दौरान अधिक से अधिक मामलों पर सुनवाई की जा सके।
विज्ञापन